- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
LIVE: दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारी हिरासत में, केजरीवाल ने एलजी से की बात
नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून पर देश की राजधानी दिल्ली के जामिया इलाके में एक बार फिर से हिंसा हुई। रविवार शाम जामिया में प्रदर्शन काफी उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कई बसों में आग लगा दी है। आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। बसों में लगी आग बुझाने के दौरान ही प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक फायरमैन को काफी चोटें आई हैं। जामिया की लाइब्रेरी में भी तोड़-फोड़ की गई है। कुछ देर अराजकता की स्थिति रहने के बाद पुलिस ने अब इलाके में फ्लैग मार्च किया है। अब हालात नियंत्रण में है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वीसी नजमा अख्तर का कहना है कि लाइब्रेरी के अंदर से छात्रों को बाहर ले जाया गया है, सभी सुरक्षित हैं। पुलिस के ऐक्शन की निंदा की। (पीटीआई)
दिल्लीः जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, आंसू गैस के गोले छोड़ गए।
दिल्ली पुलिस ने नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों को हिरासत में लिया।
Delhi: Police and protesters outside the campus of Jamia Millia Islamia University; tear gas shells fired at protesters by the police. pic.twitter.com/Zgs8uXoLvb
— ANI (@ANI) December 15, 2019
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली हिंसा की निंदा की। बोले- बीजेपी के हिटलरशाही नागरिकता कानून का विरोध करते हैं। आज जो हिंसा हुई उसकी निंदा करता हूं। जनता से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखे।
हम केंद्र सरकार के इस हिटलरशाही फरमान #CAB2019 का विरोध करते हैं।आज जो हिंसा हुई उसकी मैं निंदा करता हूँ, साथ ही साथ जनता से अपील करता हूँ कृप्या शांतिपूर्ण वातावरण बनायें रखें।#CABProtests #CABSeBharatBachao #CitizenshipAmendmentBill2019
— Subhash Chopra (@SChopraINC) December 15, 2019
दिल्ली के उपराज्यपाल से बात की है। उनसे निवेदन किया है कि जनजीवन सामान्य बनाने के लिए सभी कदम उठाए जाएं। हम अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हिंसा फैलाने वाले असली उपद्रवियों की पहचान कर सजा दी जाएः अरविंद केजारीवाल, दिल्ली सीएम (हिंसा के बाद)
पुलिस जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में बिना अनुमति के घुसी है। हमारे स्टाफ और छात्रों को पीटकर कैंपस छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा हैः वसीम अहमद खान, चीफ प्रॉक्टर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी
नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर घायल हुआ पुलिसकर्मी।
Delhi: A police personnel received injuries during the protest against #CitizenshipAmendmentAct, outside Jamia Millia Islamia University. pic.twitter.com/L0vRxuEUCR
— ANI (@ANI) December 15, 2019
दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हिंसा कराने का आरोप लगाया। बोले-पुलिस के संरक्षण में लगाई गई आग
चुनाव में हार के डर से बीजेपी दिल्ली में आग लगवा रही है. AAP किसी भी तरह की हिंसा के ख़िलाफ़ है. ये बीजेपी की घटिया राजनीति है. इस वीडियो में ख़ुद देखें कि किस तरह पुलिस के संरक्षण में आग लगाई जा रही है. https://t.co/IoMfSpPyYD
— Manish Sisodia (@msisodia) December 15, 2019
नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है।
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रविवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।
नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा पर सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट, 'किसी को भी हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए, शांतिपूर्ण हो प्रदर्शन।'
दिल्लीः नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली मेट्रो ने 4 स्टेशनों पर बंद की मेट्रो सेवा। सुखदेव विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, जसोला विहार शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन पर सभी गेट बंद, नहीं रुकेगी मेट्रो।
आग बुझाने के लिए तत्काल 4 दमकल वाहनों को भेजा गया लेकिन उग्र प्रदर्शनकारियों ने एक दमकल वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। 2 दमकलकर्मी जख्मी भी हुए हैं। इस बीच, दक्षिण दिल्ली के चार मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया है।