दिल्ली

राष्ट्रपति ने केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, रविवार को उनके साथ ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Arun Mishra
14 Feb 2020 4:26 PM GMT
राष्ट्रपति ने केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, रविवार को उनके साथ ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
x
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार शाम को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। केजरीवाल के साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राजेंद्र गौतम शामिल हैं।

गोपाल राय आप की दिल्ली इकाई के प्रभारी हैं। वह केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। मनीष सिसोदिया के बाद उन्हें पार्टी में तीसरे नंबर का नेता माना जाता है। केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


11 फरवरी को आए चुनाव नतीजों में आप ने 70 में 62 सीटों पर जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। 8 सीटों पर भाजपा को विजय मिली। कांग्रेस लगातार दूसरे विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी।

Tags
Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story