दिल्ली

दिल्ली में सडक हादसा, दो की मौत चार घायल, विधायक बोले नहीं दे रही पुलिस जानकारी

Special Coverage News
29 April 2019 2:02 AM GMT
दिल्ली में सडक हादसा, दो की मौत चार घायल, विधायक बोले नहीं दे रही पुलिस जानकारी
x

दिल्ली: हरिनगर इलाके में होंडा सिटी कार के ई-रिक्शा में टक्कर मारने से घायल युवती की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुभाष नगर निवासी कंचन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे के बाद फरार कार चालक प्रीत विहार निवासी सुखदेव मल्होत्रा (54) को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। हादसे के समय वह कार में अकेला था।

शनिवार शाम साढ़े सात बजे जेल रोड पर होंडा सिटी कार ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पलट गई । हादसे में ई-रिक्शा चालक पंखा रोड निवासी शाहिद की मौत हो गई थी। जबकि, ई रिक्शा पर सवार कंचन व एक अन्य महिला हरप्रीत कौर को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंचन को गंभीर हालत में सफदरजंग रेफर किया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के दौरान कार के नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान की। कार सुखदेव के नाम से रजिस्टर्ड था।

पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो सुखदेव ने बताया कि कार उसका ड्राइवर चला रहा था। लेकिन छानबीन में असलियत सामने आ गई। पुलिस ने सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी कार पर राष्ट्रीय पार्टी का बैनर और झंडा लगा रखा था। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।

वहीँ इस मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने कहा है कि गाडी बीजेपी के नेता की होने की वजह से पुलिस कार्यवाही करने में कोताही बरत रही है। जबकि इस घटना में दो लोंगों की मौत हो चुकी है। पुलिस घटना की जानकारी भी देने में कतरा रही है। चार लोग गंभीर रूप से घायल भी है।



Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story