- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गिरती हुई अर्थव्यवस्था को कब गोली मारोगे अनुराग ठाकुर
दिल्ली की चुनावी सभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के गालीवाले नारे पर बवाल शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब किया है। इस बीच विपक्ष ने अनुराग ठाकुर पर तंज कसना शुरू कर दिया है।
शिवसेना की उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब गद्दारों को गोली मारने से फुरसत मिल जाएगी। उम्मीद है देश के जूनियर वित्त मंत्री गिरती हुई अर्थव्यवस्था के कारणों को बजट के माध्यम से गोली मारेंगे. या फिर से देश को अच्छे दिन की गोली मिलेगी?
उधर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने एक चुनाव रैली में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा लोगों को 'देश के गद्दारों को गोली मारो' जैसा भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाए जाने की घटना के सिलसिले में उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सीईओ कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने घटना का संज्ञान लिया है और जिला चुनाव अधिकारी से एक रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, हमें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा देश के गद्दारों को;, जिसपर भीड़ ने कहा, गोली मारो स***को।
रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा। ठाकुर ने भीड़ से इतनी तेज आवाज में नारा लगाने को कहा कि इसकी आवाज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुन सकें। भाजपा के रिठाला उम्मीदवार को गिरिराज सिंह का करीबी माना जाता है।
इसी बीच कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर द्वारा विवादित नारा लगाने को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और तंज कसा कि लगता है कि वह अपने उन शीर्ष नेताओं का अनुसरण कर रहे हैं जो लोगों को कपड़े से पहचान लेते हैं। पार्टी प्रवक्ता र्शिमष्ठा मुखर्जी ने एक बयान में कहा, ऐसा लगता है कि अनुराग ठाकुर अपने उन शीर्ष नेताओं का अनुसरण कर रहे हैं जो लोगों को कपड़ों से पहचान लेते हैं। मंत्री को छोड़िए, कोई भी जिम्मेदार नागरिक किसी के खिलाफ हिंसा भड़काने के नारे नहीं लगाएगा।