- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 49 हस्तियों के लेटर के...
49 हस्तियों के लेटर के जवाब में अब 61 हस्तियों ने जारी किया खुला पत्र, विरोध को बताया 'सेलेक्टिव गुस्सा'
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न क्षेत्रों की 49 हस्तियों की ओर से मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए लिखे गए पत्र के जवाब में अब 61 सेलिब्रिटीज ने खुला पत्र जारी किया है। इन हस्तियों ने पीएम को लिखे गए पत्र को सेलेक्टिव गुस्सा और गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश करने वाला बताया है। खुला पत्र लिखने वाली हस्तियों में अभिनेत्री कंगना रनौत, लेखक प्रसून जोशी, क्लासिकल डांसर और सांसद सोनल मानसिंह, वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर एवं विवेक अग्निहोत्री शामिल हैं।
इस खुले पत्र में पीएम मोदी को लेटर लिखने वाले 49 कलाकारों और बुद्धिजीवियों को देश का 'स्वयंभू गार्जियन' करार देते हुए तंज कसा गया है। यही नहीं उनके पत्र लिखने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि उसका उद्देश्य राजनीतिक है। इन हस्तियों ने पीएम को पत्र लिखने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि नक्सली हमलों में आदिवासियों और गरीबों के मारे जाने पर ये लोग चुप थे।
पीएम को पत्र लिखने वाली 49 हस्तियों पर बरसते हुए 61 सेलिब्रिटीज ने कहा है कि कश्मीर में जब अलगाववादियों ने स्कूल बंद करा दिए, तब आखिर ये लोग कहां थे। इसके साथ ही जेएनयू में नारेबाजी प्रकरण को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि आखिर इन लोगों ने देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारों पर अपनी बात क्यों नहीं रखी थी।
61 personalities including actor Kangana Ranaut, lyricist Prasoon Joshi, Classical Dancer and MP Sonal Mansingh,Instrumentalist Pandit Vishwa Mohan Bhatt, Filmmakers Madhur Bhandarkar& Vivek Agnihotri write an open letter against 'selective outrage and false narratives'. pic.twitter.com/RGYIxXeJzS
— ANI (@ANI) July 26, 2019
ये दिग्गज हस्तियां हैं खुला पत्र लिखने वालों में
49 हस्तियों के खिलाफ खुला पत्र लिखने वाले लोगों में कंगना रनौत, सोनल मानसिंह, प्रसून जोशी के अलावा स्वप्न दास गुप्ता, अशोक पंडित, मधुर भंडारकर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, मालिनी अवस्थी, मनोज जोशी, प्रोफेसर मनोज दीक्षित, संध्या जैन, डॉ. विक्रम संपत, प्रतिभा प्रहलाद जैसे लेखक, पत्रकार, लोक कलाकार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हैं।