लाइफ स्टाइल

66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट

Sujeet Kumar Gupta
9 Aug 2019 10:56 AM GMT
66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, देखिए पूरी लिस्ट
x
66वें नेशनल अवॉर्ड्स में अंधाधुन, पद्मावत, बधाई हो, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का बोलबाला रहा. मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए उत्तराखंड को अवॉर्ड दिया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के शास्त्री भवन में शुक्रवार को 66वें नेशनल फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय सिनेमा पुरस्कारों की ज्यूरी के चेयरमैन राहुल रवैल ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मौजूद थे। 2018 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों जैसे पद्मावत, महानती और केजीएफ को कई कैटेगरी में पुरस्कार मिले. श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना स्टारर अंधाधुन को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म और बेस्ट स्क्रीनप्ले (अडॉप्टेड) कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो गया है। 419 फिल्मों की 45 दिनों तक स्क्रीनिंग के बाद अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में 23 अवॉर्ड्स घोषित हुए। इसके लिए 253 फिल्मों का जूरी ने 28 दिन स्क्रीनिंग की। 22 किताबों और 19 आर्टिकल्स भी लेखन श्रेणी में शामिल थे। 66वें नेशनल अवॉर्ड्स में अंधाधुन, पद्मावत, बधाई हो, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का बोलबाला रहा. मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के लिए उत्तराखंड को अवॉर्ड दिया गया है।

हर साल विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए जाते हैं। इसके तहत बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट प्रोडक्शन, सामाजिक संदेश, गायक, गीत और गीतकार की श्रेणियों में नामांकन किए जाते हैं। वैसे हर साल नेशनल अवॉर्ड विनर्स का ऐलान अप्रैल में किया जाता है. लेकिन इस साल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. देखें विनर्स की पूरी लिस्ट...

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- बधाई हो

बेस्ट फीचर फिल्म- हेलारू (गुजराती)

बेस्ट डायरेक्शन- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

बेस्ट एक्ट्रेस- कीर्ति सुरेश (महानती, तेलुगू)

बेस्ट एक्टर- आयुष्मान खुराना (अंधाधुुन), विक्की कौशल (उरी)

बेस्ट डेब्यू डायेक्टर- सुधाकर रेड्डी यकंती, फिल्म नाल (मराठी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सुरेखा सीकरी (बधाई हो)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- स्वानंद किरकिरे (चुंबक)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह, सॉन्ग बिंते दिल... (पद्मावत)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- बिंदू मालिनी, नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- अंधाधुन

बेस्ट डायलॉग- तारीख (बंगाली)

बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइनर- इंद्राक्षी पटनायक, गौरांग शाह, अर्चना राव, (महानती) (तेलुगू)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सास्वत सचदेवा (उरी)

बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत (घूमर)

बेस्ट लिरिक्स : नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- KGF (कन्नड़) & AWE (तेलुगू)

बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म- अंधाधुन

बेस्ट तेलुगू फिल्म- महानती

बेस्ट पंजाबी फिल्म- हरजीता

बेस्ट असमी फिल्म- बुलबुल कैन सिंग

बेस्ट मलयालम फिल्म- सुदानी फ्रॉम नाइजिरिया

बेस्ट कोंकणी फिल्म- अमोरी

बेस्ट एक्शन- केजीएफ (कन्नड़)

बेस्ट लिरिक्स- नाथीचरामी (कन्नड़)

बेस्ट गुजराती फिल्म- रेवा

बेस्ट तमिल फिल्म- बराम

बेस्ट मराठी फिल्म- भोंगा

बेस्ट राजस्थानी फिल्म- टर्टल

बेस्ट इंवेस्टिगेशन फिल्म- अमोली

बेस्ट स्पोर्ट्स फिल्म- स्विमिंग थ्रूद डार्कनेस

बेस्ट सोशल इश्यू फिल्म- ताला ते कुंजी

बेस्ट एनवायरमेंटल फिल्म- द वर्ल्ड मोस्ट फेमस टाइगर

हालांकि 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया था। वहीं, राजकुमार राव की 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है।बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवॉर्ड- ब्लेस जॉनी और अनंत विजय को

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story