- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आदित्य पंचोली ने कंगना...
आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत पर दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या है मामला
मुंबई : हिंदी फिल्म उद्योग की 'क्वीन' कंगना रनौत और विवादों का चोली-दामन का साथ हो चुका है. भले ही वह 'रानी लक्ष्मीबाई' फिल्म का मसला रहा हो या फिर शबाना आजमी सरीखी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ ट्वीट वॉर. ऋितक रोशन पर तो वह कोई मौका कभी खोती ही नहीं है. अब उनसे जुड़े एक और पुराने विवाद ने फिर से सिर उठाया है. यह विवाद आदित्य पंचोली से जुड़ा हुआ है. एक पुराने विवाद के जवाब में आदित्य ने अब कंगना पर प्रताड़ना और शोषण का आरोप लगाया है.
गहरा रही है दोनों के बीत दुश्मनी
इससे एक बार फिर यह बात सिद्ध होती है कि आदित्य पंचोली और कंगना रनौत की लड़ाई हर गुजरते दिन के साथ और गहरी होती गई है. हालांकि बीते काफी समय से इनके बीच चले आ रहे विवादों की चिंगारी अंदर ही अंदर सुलग रही थी. यह विवाद फिल्म 'रेस-2' के समय से जुड़ा है. उस समय कंगना ने एक इंटरव्यू में आदित्य पर शारीरिक और यौन शोषण का आरोप लगाया था. जाहिर है एक नवोदित अभिनेत्री के पुराने और दिग्गज कलाकार पर ऐसे आरोप पर काफी हंगामा बरपा था.
कंगना ने लगाया था शोषण का आरोप
इस विवाद में अब नया मोड़ आदित्य की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर से आया है. अब जो जानकारी मिल रही है उसमें कहा जा रहा है कि कुछ दिनों पहले आदित्य पंचोली ने भी कंगना के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. यह एफआईआर दशकों पहले कंगना और उनकी बहन रंगोली द्वारा दायर उस शिकायत के जवाब में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया था कि आदित्य ने कंगना को प्रताड़ित और उनका शोषण किया है.
आदित्य ने दर्ज कराई क्रॉस एफआईआर
अब कहीं जाकर आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. आदित्य की शिकायत में यह दावा किया गया है कि कंगना के वकील ने उनके (आदित्य) खिलाफ बलात्कार का केस फाइल करने की धमकी दी है, जिससे कि आदित्य इंकार कर चुके हैं. यह शिकायत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है. आदित्य ने सबूत के तौर पर विडियोज़ और फोन रेकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपे हैं.