- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अनुपम खेर ने शेयर किया...
अनुपम खेर ने शेयर किया ऐसा वीडियो, लोग बोले- दिमाग घूम गया सर
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं. काम के साथ अनुपम सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं. अपनी सोशल मीडिया प्रेजेंस के जरिए वह अपने फैन्स से लगातार जुड़े रहते हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और न्यूयॉर्क में अपनी जिंदगी के बीच भागदौड़ में लगे अनुपम कई बार अपनी रियल लाइफ से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
इंस्टाग्राम पर 20 लाख से ज्यादा लोग अनुपम खेर को फॉलो कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक ऐसा वीडियो अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट किया जिसके बाद लोग बड़े कनफ्यूज हो गए, और बहुत क्रेजी से रिएक्शन सोशल मीडिया पर आने शुरू हो गए. वीडियो में अनुपम का फ्रंट और साइड प्रोफाइल दोनों एक ही बार में नजर आ रहे हैं.
View this post on InstagramA post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "भ्रम अब संभव नहीं है, क्योंकि वास्तविकता ही संभव नहीं है. ये एक फ्रंट शॉट है? प्रोफाइल है? या दोनों है? एक स्थिर तस्वीर में मेरी आंख कैसे हरकत कर रही है? मैं भी इन सवालों का जवाब ढूंढ रहा हूं." अनुपम की इस पोस्ट पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.
कैसे हैं लोगों के कमेंट्स-
एक यूजर ने लिखा, "सर एक कमाल का आर्टवर्क है जिसे फोटोग्राफर ने बड़ी खूबसूरती से कैप्चर किया है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "रचनात्मकता अपने चरम पर है लेकिन ये कुछ हद तक डरावना भी है." कुछ यूजर्स ने लिखा, "दिमाग घूम गया सर." एक यूजर ने लिखा, "साइड प्रोफाइल से आप खुद के भाई लगते हो."