- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बिग बॉस 13 : सिद्धार्थ...
बिग बॉस 13 : सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने पर बवाल, चैनल की एंप्लॉई ने छोड़ी नौकरी, लगाया ये आरोप
मुंबई : बिग बॉस 13 का विनर चुने जाने के बाद जहां एक ओर सिद्धार्थ शुक्ला को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें अनडिजर्विंग कैंडिडेट भी बता रहे हैं। लेकिन विनर के अनाउंसमेंट से पहले भी कई लोगों ने शो पर बायस्ड होने का आरोप लगाया था। चैनल की क्रिएटिव टीम का हिस्सा रही फरिहा नाम की एक कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी। 'बिग बॉस' को फिक्स्ड शो बताते हुए कहा कि वह ऐसी टीम के साथ काम करके खुद को नीचे नहीं गिरा सकतीं और इसलिए नौकरी छोड़ रही हैं।
फरिहा ने ट्वीट किया, 'मैंने कलर्स टीवी से अपनी नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। क्रिएटिव डिपार्टमेंट के साथ काम करके मुझे बहुत मजा आया लेकिन एक फिक्स्ड शो के साथ काम करके मैं खुद को नीचा नहीं गिरा सकती। सिद्धार्थ शुक्ला को कम वोट मिले, बावजूद इसके चैनल सिद्धार्थ को विनर बनाना चाहता है। माफ करना, मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती। #BiggBoss'
I have decided to quit my job at @ColorsTV. I had a tremendous time working with the creative department but I can't demean myself being part of a fixed show. The channel is keen on making Siddharth Shukla the Winner despite less votes. Sorry, I can't be part of it. #BiggBoss
— Feriha (@ferysays) February 15, 2020
चैनल को फिक्स्ड बताने के आरोप पर मीरा चोपड़ा ने भी एंप्लाई का समर्थन किया। उन्होंने लिखा- 'भीतरी सूत्रों के जरिए हमें यह बात बहुत पहले से पता थी...लेकिन इस तरह का स्टैंड लेने के लिए तुम पर गर्व है। जो लोग इतने समय से अंदर हैं उनके साथ अन्याय हुआ है।'
फरिहा का दावा, बिग बॉस 13 की क्रिएटिव हेड सिद्धार्थ की एक्स-गर्लफ्रेंड
फरिहा ने आगे यह भी लिखा कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड था और सिद्धार्थ शुक्ला को पहले ही विनर तय किया जा चुका था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि बिग बॉस की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स-गर्लफ्रेंड है।
फरिहा ने लिखा, 'बिग बॉस 13' एक स्क्रिप्टेड शो था और सिद्धार्थ को पहले ही फिक्स्ड विनर चुना जा चुका था। 13वें सीजन की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स-गर्लफ्रेंड है। क्या मुझे अब और अधिक बताने की जरूरत है?- कलर्स टीवी की एक्स-एंप्लॉयी।'
Dear World,
— Feriha (@ferysays) February 15, 2020
Bigg Boss 13 was a scripted show with Siddharth Shukla decided as its "fixed Winner." BB13's Creative & programming head Manisha Sharma is Sid's ex GF.
Do I need to tell you more ??
From, @ColorsTV's ex employee
इन सिलेब्रिटीज ने भी उठाए सिद्धार्थ की जीत पर सवाल
'बिग बॉस' की एक्स-कंटेस्टेंट रहीं किश्वर मर्चेंट राय और गौहर खान ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि एक अनडिजर्विंग कैंडिडेट ने शो जीता है। वहीं उनसे पहले कमाल आर खान यह दावा कर चुके थे कि 13वां सीजन फिक्स्ड है और उसके विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी फिक्स्ड हैं।