लाइफ स्टाइल

#CannesFilmFestival : कान्स के रेड कारपेट पर छाया प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक, देखिए- तस्वीरें

Special Coverage News
17 May 2019 5:20 AM GMT
#CannesFilmFestival : कान्स के रेड कारपेट पर छाया प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस लुक, देखिए- तस्वीरें
x
यह प्रियंका चोपड़ा का ही पहला कान्स अपीयरेंस है।

नई दिल्ली : 14 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत हो गई थी। भारत की टॉप एक्ट्रेस्स इस फेस्टिवल में शरीक होने जा रही हैं। इस सूची में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा का नाम शुमार है। कान्स फिल्म फेस्टिवल से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आ गया है। वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह प्रियंका चोपड़ा का ही पहला कान्स अपीयरेंस है।

वेस्टर्न के कॉम्बिनेशन में नज़र आईं। ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर के गाउन में नजर आईं हैं। उनके साथ ही लॉन्ग इयररिंग पहने हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को खुला कर रखा है। उनकी अदाएं बहुत कातिलाना लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।




फैन्स प्रियंका चोपड़ा के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से प्रशंसकों को अपना दीवाना बना लिया है। प्रियंका चोपड़ा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका और कंगना रनौत भी नजर आ चुकी हैं।

उनके साथ ही सबसे पहले टीवी अभिनेत्री हिना खान भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कारपेट पर नजर आईं। सिल्वर गाउन में हिना बहुत सुंदर लग रही थी। हिना ने वहां पर अपनी शॉर्ट फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक रिवील किया था।




प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो हाल ही में मेट गाला 2019 से भी उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का ये कान्स में डेब्यू है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोपार्ड घड़ी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने संकेत दिया गया कि वो जल्द ही रेड कार्पेट पर दिखाई देंगी।



वहीं प्रियंका भी इस फेस्टिवल में जाने के लिए पिछले काफी वक्त से जिम में पसीना बहा रही हैं और मेहनत कर रही है।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story