लाइफ स्टाइल

श्रीदेवी की 'ऑनस्क्रीन बहन' सुजाता कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

Arun Mishra
20 Aug 2018 4:55 AM GMT
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बहन सुजाता कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा
x
इंग्लिश-विंग्लिश में श्रीदेवी के बहन के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया है।
मुंबई : फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश में श्रीदेवी के बहन के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सुजाता कुमार का निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। सुजाता के निधन की जानकारी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। बता दें कि सुजाता सुचित्रा कृष्णामूर्ति की बहन हैं। खबरों की मानें तो सुजाता metastatic कैंसर से पीड़ित थीं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। उनका कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच चुका था और उनके शरीर के कई ऑर्गन भी फेल हो चुके थे।

सुचित्रा ने 18 अगस्त को बहन सुजाता की बीमारी के बारे में ट्वीट कर ये जानकारी दी थी कि सुजाता ICU में भर्ती हैं और उनकी सलामती के लिए फैंस से दुआ मांगने की अपील की थी। लेकिन सुजाता ने बीती रात 11:26 बजे अस्पताल में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विटर पर ही इस बात की जानकारी दी कि 20 अगस्त सुबह 11 बजे जुहू के विले पार्ले वेस्ट, श्मशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। हालांकि उन्होंने बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।




बता दें कि फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में सुजाता कुमार के काम को खूब सराहा गया था। इसके बाद उनके पास कई अच्छे प्रोजेक्ट्स रांझणा, गोरी तेरे प्यार में मिलें। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कई टीवी शोज में भी काम किया था, जिनमें होटल किंगस्टन, बॉम्बे टॉकिंग और 24 शामिल है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story