लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी को पहनाई 36 लाख की जैकेट, तस्वीरें वायरल

Special Coverage News
24 Jan 2019 5:31 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी को पहनाई 36 लाख की जैकेट, तस्वीरें वायरल
x
अगर आप देसी गर्ल की इस पेट डॉग डायना के ठाठ-बाठ सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि पीसी की डायना लाखों के कपड़े पहनती है?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपडा़ इन दिनों बेहद खुश चल रही है। बीते दिनों ही प्रियंका ने शादी रचाई है। प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद प्रियंका इन दिनों पति औऱ फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। इस वक्त प्रियंका लॉस एंजलिस में हैं। अब तो सब जानते ही हैं कि प्रियंका को अपनी पेट डॉग डायना से कितना प्यार है। प्रियंका ने अपनी पेट डॉग के पीछे अपना सरनेम तक लगा दिया है। पीसी उसे डायना चोपड़ा कहकर पुकारती हैं। पीसी को जब वक्त मिलता है वो डायना के साथ स्पेंड कर लेती है। वो अक्सर डायना को लेकर अपने फिल्मों के सेट पर भी जाती हैं। ,

अब प्रियंका जितनी स्टाइलिस्ट हैं तो ऐसे में उनकी क्यूट पेट डॉग डायना कैसे पीछे रह सकती है। अगर आप देसी गर्ल की इस पेट डॉग डायना के ठाठ-बाठ सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि पीसी की डायना लाखों के कपड़े पहनती है। हाल ही में प्रियंका ने एक पिक्चर शेयर की है। प्रियंका ने य़े पिक्चर अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है।




इसमें प्रियंका की पेट डॉग डायना एक रेड-व्हाइट और ब्लू कॉम्बिनेशन वाली जैकेट में नजर आ रही है। पिक्चर को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा है कि, एलए में बहुत ठंड है। इसके साथ ही पीसी ने डायना की जैकेट बनाने वाले डिजाइनर को शुक्रिया किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस जैकेट की कीमत कितनी है।

अगर आप सुनेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। डायना ने जो जैकेट पहनी है इसकी कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डायना की ये जैकेट एक फैशन ब्रांड वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसकी कीमत करीब 36.8 लाख है। अब जो भी हो पीसी की पेट डॉग ये जलवे देखकर हर कोई हैरान है।

प्रियंका की इस डॉग की स्टाइलिस्ट भी है। जो उन्हें स्टाइल करती है। प्रियंका अपनी इस डॉग के साथ फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। यहां तक कि अपनी पेट डॉग डायना को लेकर वो वेकेशन पर जाती हैं, तो कभी डिनर पर नजर आती हैं। वैसे आपको बता दें कि प्रियंका की इस पेट डॉग डायना का इंस्टाग्राम पेज भी है। डायरीज ऑफ डायना नाम के इंस्टाग्राम पर डायना के कई फॉलोअर्स है। अक्सर प्रियंका डायना के साथ पिक्चर्स शेयर करती रहती है। एक तरह से प्रियंका की डॉग डायना चोपडा़ उन्हीं की तरह स्टार वाली लाइफ जीती है।

एक जानवर के लिए प्रियंका का इतना प्यार वाकई में तारीफ के काबिल है। प्रियंका जल्द ही द स्काई इज पिंक में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग बीते काफी दिनों से चल रही है।

Next Story