लाइफ स्टाइल

ट्विटर की कवर पिक्चर से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का संबंध?

Shiv Kumar Mishra
14 Jun 2020 4:36 PM GMT
ट्विटर की कवर पिक्चर से सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का संबंध?
x
सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अब सुशांत के सोशल मीडिया हैंडल से उनकी आत्महत्या से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू सामने आ रहा है।

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार सुबह मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। सुशांत की आत्महत्या से पूरा बॉलिवुड और उनके फैन्स बेहद सदमे में हैं। हालांकि अभी तक सुशांत की सूइसाइड के कारण अभी तक पता नहीं चले हैं लेकिन दोस्तों का कहना है कि सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। डिप्रेशन के क्या कारण थे इसकी भी अभी तक जानकारी नहीं है। अब सुशांत की सोशल मीडिया प्रोफाइल से उनकी मौत का संबंध स्थापित किया जा रहा है।

डिप्रेशन में थे यह कन्फर्म है

यह बात तो कन्फर्म हो गई है कि सुशांत पिछले कई महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इस समय सुशांत पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में बिल्कुल भी ऐक्टिव नहीं थे। वह सोशल मीडिया पर पर भी पिछले काफी समय से ऐक्टिव नहीं थे। हालांकि उनका ट्विटर प्रोफाइल देखकर कर एक दिलचस्प फैक्ट सामने आया है।

जून का दूसरा रविवार लाया बुरी खबर, सुशांत सिंह राजपूत नहीं रहे

जून का दूसरा रविवार बहुत ही दुखद खबर लेकर आया कि सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली। ऐक्टर ने अपने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी। इस चौंकाने वाली खबर की जानकारी होते ही बॉलिवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों को विश्वास करना मुश्किल हो गया कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी आत्महत्या खबर से परिवार के लोग सदमे में हैं।

चांद पर खरीदी जमीन

सुशांत सिंह राजपूत बॉलिवुड इंडस्ट्री के पहले ऐसे ऐक्टर थे, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत से पहले शाहरुख खान को उनके एक फैन ने चांद पर जमीन गिफ्ट की थी।

उनके पास था अडवांस टेलिस्कोप

सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीदी थी। जिस क्षेत्र में उन्होंने जमीन खरीदी थी उसे 'मारे मस्कोवीन्स' कहते हैं। उनके पास पहले से ही एक अडवांस टेलिस्कोप मीड 14, LX00 था। उन्होंने टेलिस्कोप अपनी दूर की इस प्रॉपर्टी पर नजर रखने के लिए लिया था।

2018 में ये प्रॉपर्टी कराई थी अपने नाम

सुशांत सिंह राजपूत ने ये जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी। उन्होंने 25 जून, 2018 को ये प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई थी।

ये बात आई थी सामने

हालांकि इसमें भी कई अंतर्राष्ट्रीय संधि हैं, जिनके मुताबिक इसे कानूनी तौर पर मालिकाना हक नहीं माना जा सकता क्योंकि पृथ्वी से बाहर की दुनिया पूरी मानव जाति की धरोहर है और इस पर किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता।

घर बैठे देखते थे ग्रह और गैलेक्सीज

सुशांत सिंह राजपूत अपने घर से टेलिस्कोप के जरिए अलग-अलग ग्रहों और गैलेक्सीज को देखते रहते थे। टेलिस्कोप को वह 'टाइम मशीन' कहते थे।

ऐक्टर की एक्स मैनेजर ने चार दिन पहले दी जान

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से चार दिन पहले ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

जिस कलाकार की पेंटिंग लगाई, उसने खुद की थी सूइसाइड

दरअसल सुशांत ने ट्विटर पर अपनी कवर पिक जो लगाई है वह मशहूर पेंटर विंसेट वैन गॉग ने बनाई थी। विंसेट खुद डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 'स्टारी नाइट' नाम की इस पेंटिंग को विंसेट ने साल 1889 में डिप्रेशन के इलाज के दौरान बनाया था। एक साल बाद 1890 में विंसेट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

दुखदः सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी

लॉकडाउन के दौरान फिल्म जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आई है और अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बता दें कि चार दिन पहले ही उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। आइए एक नजर डालते हैं सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर...

एआईईई के एग्‍जाम में पूरे भारत में सातवीं रैंक

सुशांत सिंह राजपूत का जन्‍म साल 1986 में ब‍िहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना के कार्मेल स्कूल से हुई थी। 2003 में उन्‍होंने एआईईई का एग्‍जाम द‍िया जिसमें पूरे भारत में उन्‍होंने सातवीं रैंक हासिल की।

दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में लिया ऐडमिशन

इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में ऐडमिशन लिया। यहीं पर उन्‍होंने डांस के लिए कोरियॉग्रफर श्यामक डावर और थिअटर के लिए बैरी जॉन की क्लास जॉइन कर ली।

पढ़ाई छोड़कर ऐक्टिंग का शौक पूरा किया

इंजिनियरिंग की तीसरे साल की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत मुंबई चले गए। यहां वह ऐक्टिंग की फील्‍ड में अपनी किस्मत आजमाने लगे।

पहले टीवी से शुरुआत फिर फिल्मों में किया काम

सुशांत सिंह राजपूत ने मशहूर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से ऐक्टिंग की शुरूआत की। वह एक और सीरियल 'किस देस में है मेरा दिल' में भी नजर आए। इनमें उनके काम को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्‍होंने कई रिऐलिटी शोज में भी ह‍िस्‍सा ल‍िया।

'काय पो चे' से बॉल‍िवुड में एंट्री

फिल्म 'काय पो चे' से सुशांत सिंह राजपूत ने बॉल‍िवुड में एंट्री की। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्‍होंने 'शुद देसी रोमांस', 'पीके', 'केदारनाथ', 'सोनचिड़ैया' 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', 'एसएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'राब्‍ता', 'छिछोरे' जैसी फिल्‍मों में काम क‍िया।

सुशांत के रिलेशनशिप के चर्चे

सुशांत सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ लंबे वक्‍त तक रिलेशनश‍िप में रहे। इसके बाद खबरें आईं कि दोनों ने सगाई भी कर ली है लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का नाम कृति सैनन और फिल्‍म 'केदारनाथ' की को-स्‍टार सारा अली खान से जुड़ा। इस समय चर्चा थी कि वह रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे।

छोटा मगर अच्छा रहा सुशांत का बॉलिवुड करियर

सुशांत ने साल 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनके खाते में शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी बड़ी फिल्में थीं। सुशांत की अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है। उनकी असमय मौत पर पूरे बॉलिवुड ने गहरा दुख जताया है।

जिंदगी के लिए पॉजिटिव दिखाने वाले सुशांत खुद हो गए थे निगेटिव

बॉलिवुड से एक और दुखदाई खबर सामने आ रही है। खबर है कि तेजी से उभरते ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बॉलिवुड फैन्स के लिए यह खबर काफी शॉकिंग है क्योंकि सुशांत की सारी ही फिल्में जिंदगी में पॉजिटिव सोच से आगे बढ़ने की शिक्षा देती थीं। आइए, जानते हैं टीवी से शुरुआत करने वाले सुशांत का बॉलिवुड में अभी तक का सफर।

'काई पो चे' से बनाई पहचान (2013)

टीवी के बाद सुशांत ने 2013 फिल्म 'काई पो चे' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म काफी पसंद की गई थी और इसमें सुशांत के साथ अमित साध और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे।

शुद्ध देसी रोमांस (2013)

यह ऐसी फिल्म थी जिसने सुशांत को युवाओं के बीच काफी पॉप्युलर बनाया था। फिल्म में सुशांत ने एक टूर गाइड रघु राम की भूमिका निभाई थी और उनके साथ परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर लीड रोल में थे।

पीके (2014)

शायद सुशांत के करियर की एक लंबी उछाल थी। फिल्म में सुशांत ने अनुष्का शर्मा के ऑपोजिट एक पाकिस्तानी लड़के सरफराज यूसुफ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान थे और इसका डायरेक्श राजकुमार हिरानी ने किया था।

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015)

दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने लीड रोल निभाया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी थी।

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

यह सुशांत के करियर की एक बहुत बड़ी फिल्म थी। महेंद्र सिंह धोनी की इस बायॉपिक में धोनी के रोल में सुशांत ने काफी मेहनत की थी और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।

राब्ता (2017)

सुशांत सिंह राजपूत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो ज्यादा सफल नहीं थी लेकिन कृति सैनन के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई। कहा जाता है कि उस समय सुशांत और कृति रिलेशनशिप में थे।

केदारनाथ (2018)

इस फिल्म से सारा अली खान ने डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुशांत ने मंसूर खान नाम का किरदार निभाया था।

सोनचिड़िया (2019)

सुशांत की यह फिल्म ज्यादा चली तो नहीं लेकिन इसमें उनके रोल को काफी सराहा गया था। सुशांत ने इसमें एक डाकू का किरदार निभाया था।

छिछोरे (2019)

सुशांत के करियर की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा। सोलो हीरो के तौर पर सुशांत की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को 'दंगल' फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्टर किया था और इसमें सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर थीं।

ड्राइव (2019)

पिछले साल आई सुशांत की इस फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस लीड रोल में थी। ऑनलाइन रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था।

आने वाली फिल्म- दिल बेचारा

सुशांत की आने वाली फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। यह फिल्म इंग्लिश नॉवल और फिल्म 'फॉल्ड इन आवर स्टार्स' पर बनी है। फिल्म में उनके साथ संजना सांघी दिखाई देंगी।

Next Story