लाइफ स्टाइल

...तो इटली में यहां पर होगी विराट और अनुष्का की शादी, तस्वीरों में देखिए वो खूबसूरत जगह

Arun Mishra
10 Dec 2017 10:30 AM GMT
...तो इटली में यहां पर होगी विराट और अनुष्का की शादी, तस्वीरों में देखिए वो खूबसूरत जगह
x
विराट और अनुष्का की शादी 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में होगी..?

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट और अनुष्का की शादी 12 दिसंबर को इटली के टस्कनी में रिजॉर्ट बोर्गो फिनोकच्योतो में होगी।




इटली के इस वेन्यू की सबसे खास बात ये है कि इस जगह को हर साल स‍िर्फ गर्म‍ियों में खोला जाता है। लेकिन विराट और अनुष्का की शादी के लिए इसे खासतौर पर दिसंबर में खोला गया है।




विराट ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह को अपनी शादी के लिए न्यौता दिया है। इसके अलावा विराट ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी इनवाइट किया है।

रिपोर्ट्‍स के अनुसार मुंबई में एक फाइव स्टार होटल में 26 दिसंबर को विराट और अनुष्का की शादी का रिसेप्शन होगा। इसमें टीम इंडिया के क्रिकेेटर, बीसीसीआई के अधिकारी और बॉलीवुड के सितारें शामिल होंगे। इस समारोह के बाद टीम इंडिया द. अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी।

विराट और अनुष्का ने 5 साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वह पहली बार एक विज्ञापन के शूट पर मिले थे। 2015 में अफवाह उड़ीं कि दोनों का ब्रेक अप हो गया है, लेकिन इन्हें खारिज करते हुए दोनों एक सार्वजनिक समारोह में नजर आए।

Next Story