लाइफ स्टाइल

अभिनेता विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा

Special Coverage News
23 May 2019 1:51 AM GMT
अभिनेता विवेक ओबरॉय को जान से मारने की धमकी, मिली पुलिस सुरक्षा
x
अभी दो दिन पहले वह ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और अपना एक मीम शेयर करके विवादों में फंस गए।

मुंबई : अभिनेता विवेक ओबरॉय पिछले कुछ दिनों से गलत कारणों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी एक बायोपिक आनी तय हुई थी। वह फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी और इसे 23 मई के बाद रिलीज करने को कहा। अब यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। इस बीच वह टि्वटर पर दिग्गज अभिनेता से नेता बने कमल हासन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उलझ गए।

अभी दो दिन पहले वह ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और अपना एक मीम शेयर करके विवादों में फंस गए। इसके लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के ही कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। साथ ही महाराष्ट्र महिला आयोग द्वारा उन्हें नोटिस भी दिया गया। इसके बाद उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी।



और अब फिल्म रिलीज होने से दो दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद ओबरॉय को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार शाम यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बॉलिवुड अभिनेता की जान को खतरे की खुफियाएं सूचनाएं मिली थीं। अधिकारी ने बताया कि ओबरॉय को बुधवार को दो निजी सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए। उन्होंने बताया कि ओबरॉय के स्थानीय आवास के बाहर एक पुलिस वाहन खड़ा किया गया है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story