- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गुजरात: 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ हैवानियत, गैंगरेप कर पेड़ से लटकाया शव
निर्भया की तरह ही गुजरात से गैंगरेप का एक और मामला सामने आया है जहां एक दलित लड़की का रेप कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया. 'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक घटना उत्तरी गुजरात की है जहां 19 साल की दलित महिला का अपहरण कर पहले उसका रेप किया गया और फिर बाद में उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया जिससे की ये सुसाइड लगे. इस घटना को 4 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को डॉक्टरों के एक पैनल ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया. इस घटना का पता चलते ही सोशल मीडिया पर लोग पीड़िता के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं. इस मामले में आरोप है कि पहले चार लोगों ने मिलकर महिला का अपहरण किया और फिर उसका गैंगरेप कर मर्डर कर दिया. उनकी ये हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि उन्होंने उसके शव को पेड़ से लटका दिया ताकी ये पूरा मामला सुसाइड लगे.
पहले पुलिस ने दर्ज नहीं किया था केस
जानकारी के मुताबिक पीड़िता 31 दिसबंर से लापता थी जिसके बाद उसका शव रविवार को मिला. इस बीच पीड़िता के लापता होने के बाद उसके परिवार वाले 3 जनवरी को केस दर्ज करवाने लोकल पुलिस स्टेशन पहुंचे लेकिन पुलिस ने ये कहकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया कि पीड़िता अपनी मर्जी से किसी लड़के के साथ गई है और उसने शादी भी कर ली और अभी ठीक है. लेकिन इसके ठीक दो दिन बाद यानी 5 जनवरी को पीड़िता का शव पेड़ ले लटका पाया गया.
शव मिला तो पीड़िता के परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर केस है. इसके बाद मंगलवार को 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इन चार लोगों में बिमल भारवड़, दर्शन भारवड़, सतिश भारवड़ और जिगर शामिल थे. केस दर्ज होने के बाद परिवार शव लेने के लिए मान गया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.