- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
OMG... दुल्हन की मां को भगा ले गया दूल्हे का बाप, कुछ दिन बाद होनी थी शादी
प्यार अंधा होता है. लेकिन कितना होता ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है...जरूरी नहीं कि प्यार आपको सिर्फ जवानी में ही हो. यह आप को किसी भी उम्र में हो सकता है. लेकिन स्थिति तब अजीब हो जाती है जब किसी की होने वाली दुल्हन की मां के साथ दूल्हे का पिता भाग जाए. ऐसा हुआ है गुजरात के सूरत जिले में. यहां फरवरी में एक युवक और युवती की शादी होने वाली थी, लेकिन इसके पहले ही दुल्हन बनने वाली लड़की की मां के साथ लड़के का पिता भाग गया. आइए जानते हैं कि आगे क्या हुआ?
इस घटना के बाद दोनों परिवारों में अनबन हो गई. लड़का और लड़की की शादी टूट गई. शादी से ठीक पहले लड़की की मां और लड़के के पिता लापता हो गए. दोनों परिवारों के मुताबिक होने वाले दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे.
अब दोनों परिवार ऐसी आशंका जता रहे हैं कि दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां ने शादी कर ली होगी. सूरत के काटरगाम इलाके में रहने वाले दूल्हे की शादी नवसारी में रहने वाली लड़की से होने वाली थी.
पुलिस ने बताया कि जब शादी से ठीक एक महीने पहले दुल्हन की मां घर से गायब हो गई तब काफी खोजबीन के बाद परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच की गई तो पता चला कि दूल्हे का पिता भी उसी दिन से घर से गायब है. अब दोनों की कोई खोजखबर नहीं है.
अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चला है. पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के दस दिन बाद तक जब दोनों की कोई खबर नहीं लगी तो दोनों परिवारों ने रिश्ता तोड़ दिया. युवक और युवती की शादी एक साल पहले तय हुई थी.