गुजरात

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: भाजपा को लगा झटका, अल्पेश ठाकोर को भी करना पड़ा हार का सामना

Special Coverage News
24 Oct 2019 9:57 AM GMT
गुजरात विधानसभा उपचुनाव: भाजपा को लगा झटका, अल्पेश ठाकोर को भी करना पड़ा हार का सामना
x

अहमदाबाद। गुजरात में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझाने सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में बड़ी टक्कर है। यहां तीन सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर कांग्रेस आगे है। गौर करने वाली बात ये हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर राधनपुर से पीछे चल रहे हैं।

बायड की सीट पर कांग्रेस के जशुभाई पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के धवलसिंह झाला को हराया। धवलसिंह झाला कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। फिलहाल राधनपुर सीट पर अल्पेश ठाकोर भी पीछे चल रहे हैं।

बनासकांठा जिले की थराद सीट पर कांग्रेस के गुलाबसिंह राजपूत जीते। BJP के जीवराज पटेल को हराया।

मेहसाणा जिले की खेरालु सीट पर BJP अजमल ठाकोर जीते

महिसागर जिले की लुनवाड़ा सीट से BJP के जिग्नेश सेवक चुनाव जीते

TOTAL seats - 6

BJP WON 2

CONG WON 2

CONG LEADING ON 2

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story