- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दिल्ली से पार्टी करने आई विदेशी महिला के साथ गुरुग्राम में हुआ गैंगरेप
हरियाणा के गुरुग्राम एक विदेशी महिला के साथ ऑटो चालक समेत दो युवकों ने सीआरपीएफ चौक के पास सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना गुरुवार की देर रात की है। वारदात के बाद आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता की शिकायत दर्ज करते हुए शुक्रवार की सुबह उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया। शुक्रवार देर शाम ऑटो चालक और उसके दोस्त को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
दिल्ली में करती है नौकरी
सेक्टर-5 थाना पुलिस के मुताबिक, केन्या की रहने वाली महिला करीब एक साल पहले टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी। लक्ष्मीनगर में किराए का घर लेकर वह दिल्ली में ही कोई नौकरी कर रही थी। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गुरुवार को वह पार्टी करने गुरुग्राम आ गई। यहां क्लब में उसे काफी समय लग गया। देर रात करीब तीन बजे वह लक्ष्मीनगर जाने के लिए निकली। उस समय तक मेट्रो की सेवा बंद होने की वजह से महिला ने वहां के लिए ऑटो बुक कर लिया।
घटना के वक्त नशे में थी विदेशी महिला
उसने शिकायत में बताया है कि ऑटो चालक ने थोड़ी दूर आगे एक अन्य युवक को बैठा लिया। इन लोगों ने उसे दिल्ली ले जाने के बजाय सीआरपीएफ चौक के पास सुनसान स्थान पर लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक की पहचान आगरा के रहने वाले सद्दाम और उसके साथी की पहचान आगरा के ही संतोष के रूप में हुई है। पुलिस ने देर शाम ऑटो चालक सद्दाम और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपी चालक शीतला कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त विदेशी महिला नशे में थी। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में महिला अपराध के मामले में तेजी से बढोतरी हुई है।
एनएसजी कैंपस में कमांडो ने नाबालिग से की छेड़छाड़
राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) कैंपस मानेसर में एक कमांडो के खिलाफ 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर आंतरिक जांच में वारदात की पुष्टि हो गई। इसके बाद एनएसजी के ग्रुप कमांडर एनके शर्मा ने महिला थाना पुलिस मानेसर में आरोपी कमांडो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 15 जुलाई दोपहर बाद की है।
पुलिस के मुताबिक लड़की की मां एनएसजी कैंपस स्थित स्कूल में शिक्षिका है और कैंपस में ही मिले आवास में रहती है। 15 जुलाई की दोपहर बाद लड़की की मां ने उसे कैंटीन से दही लाने के लिए भेजा था। लौटते समय आरोपी कमांडो ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने पर लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके तुरंत बाद लड़की की मां ने ग्रुप कमांडर एनके शर्मा को लिखित शिकायत दी। पूरा एनएसजी प्रबंधन हरकत में आ गया और आनन-फानन में मामले की आंतरिक जांच कराई गई। इसमें मामले की पुष्टि होने के बाद एनके शर्मा ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की सिफरिश की। सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) सुशील के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
महिला कर्मी से छेड़छाड़ और मारपीट
उद्योग विहार फेज चार स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती के साथ गुरुवार की शाम को ऑटो सवार करीब 12 युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक मारपीट करते हुए उसके पीछे कंपनी के अंदर घुस गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उत्पात मचाया।

12 साल बच्ची के साथ गैंगरेप
सेक्टर-8 में होली के मौके पर दो लोगों ने पड़ोसी की 12 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते आ रहे हैं। इधर, पीड़िता भी सहमी हुई अपने घर में रहती थी। आखिर गुरुवार को किसी तरह उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी गई।