राष्ट्रीय

अमेरिका : क्रिसमस से पहले शिकागो शहर में गोलीबारी, 2 की मौत 11 घायल

Arun Mishra
24 Dec 2017 6:50 AM GMT
अमेरिका : क्रिसमस से पहले शिकागो शहर में गोलीबारी, 2 की मौत 11 घायल
x
File Photo
बताया जा रहा है कि शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में 21 साल के युवकि ने ये गोलीबारी की है..
शिकागो : क्रिसमस के पहले अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी हुई है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में 21 साल के युवकि ने ये गोलीबारी की है। फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

नवीनतम गोलीबारी की घटना शनिवार को हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी। 'शिकागो सन-टाइम्स' ने बताया कि युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:35 मिनट पर हुई इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।
Next Story