राष्ट्रीय

यमन में हैजे से मरने वालों की संख्या हो गयी 2180

Majid Khan
27 Oct 2017 10:30 AM GMT
यमन में हैजे से मरने वालों की संख्या हो गयी 2180
x

सऊदी हमलों में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं जिनमें ध्यान योग्य संख्या महिलाओं और बच्चों की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की है कि यमन में हैज़े से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 2180 हो गयी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार इसी प्रकार यमन के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय आठ लाख 72 हज़ार 415 लोग हैज़े से पीड़ित हैं। सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के कारण यमन की आधार भूत सेवाओं की संरचना विशेषकर जल सेवा तबाह हो गयी है जिसके कारण तेज़ी से हैज़ा और दूसरी बीमारियां फैल रही हैं।

सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना यमन पर हमला किया था जो अब तक जारी है। उसके इस हमले में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं जिनमें ध्यान योग्य संख्या महिलाओं और बच्चों की है। इसी प्रकार सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में दसियों हज़ार यमनी घायल और लाखों बेघर हो चुके हैं।

सऊदी अरब के हमलों के कारण यमन के लोगों को खाद्य पदार्थों और दवाओं के अलावा ज़रूरत की दूसरी चीज़ों की भारी कमी का सामना है।

Next Story