राष्ट्रीय

सुषमा के भाषण से बौखलाया पाक, भारत को बताया आतंकवाद की मां

Majid Khan
24 Sep 2017 11:15 AM GMT
सुषमा के भाषण से बौखलाया पाक, भारत को बताया आतंकवाद की मां
x

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान की स्थाई राजदूत डाक्टर मलीहा लोधी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को निर्यात करने के भारतीय आरोपों का खंडन करते हुए भारत को दक्षिणी एशिया में आतंकवाद की मां और अभिभावक बताया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा को संबोधित करते हुए डाक्टर मलीहा लोधी का कहना था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र सबसे बड़ा मिथ्याचारी है। मलीहा लोधी ने कहा कि भारत, पाकिस्तान के विरुद्ध आरोप लगाने पर ऊतर आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत के साथ समस्त मामलों का समाधान वार्ता से चाहता है क्योंकि वार्ता के लिए पाकिस्तान के दरवाज़े हमेशा खुले हैं।

उनका कहना था कि सफल वार्ता के लिए भारत को आतंकवाद की नीति छोड़ते हुए पाकिस्तान में आतंकवाद की सहायता बंद करनी होगी। कश्मीर का उल्लेख करते हुए मलीहा लोधी ने कहा कि कश्मीर पर भारतीय नियंत्रण ग़ैर क़ानूनी है और घाटी में भारतीय अपराधों की जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि कश्मीर, भारत का भाग नहीं है और संयुक्त राष्ट्र संघ और विश्व समुदाय भी इसे एक विवादित क्षेत्र स्वीकार करता है। मलीहा लोधी ने कहा कि एक ही झूठ को बार बार दोहराने से वह सच में बदल नहीं होगा।

Next Story