राष्ट्रीय

कोरिया मामले में कभी धमकी कभी वार्ता की नीति पर अमेरिका

Majid Khan
2 Nov 2017 7:45 AM GMT
कोरिया मामले में कभी धमकी कभी वार्ता की नीति पर अमेरिका
x

अमेरिका, उत्तरी कोरिया को धमकी देने के साथ ही उसके साथ वार्ता के भी प्रयास कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति हालांकि उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता को बकवास बताते हुए उसे जहां हमले की धमकी दे चुके हैं वहीं पर अमेरिकी अधिकारी गुपचुप ढंग से उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के प्रयास में लगे हुए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। इस अमेरिकी अधिकारी के अुनसार उत्तरी कोरिया के नेतृत्व के साथ सीधी वार्ता के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारी ने अपना नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि वाशिग्टन, बहुत ख़ामोशी से उत्तरी कोरिया के नेतृत्व के साथ सीधी वार्ता की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारी, संयुक्त राष्ट्रसंघ में उत्तरी कोरिया के प्रतिनिधि के साथ संपर्क मेंं हैं।

Next Story