राष्ट्रीय

पोर्न स्कैंडल में फंसने के बाद ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Vikas Kumar
22 Dec 2017 6:28 AM GMT
पोर्न स्कैंडल में फंसने के बाद ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
x
ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डैमियन ग्रीन पोर्न स्कैंडल में फंसने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम उनके कंप्यूटर में पोर्न सामग्री...

नई दिल्ली : ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डैमियन ग्रीन पोर्न स्कैंडल में फंसने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम उनके कंप्यूटर में पोर्न सामग्री पाए जाने के बाद उठाया है। सरकारी संसदीय कंप्यूटर में इस तरह की सामग्री आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है।

दरअसल डेमियन ग्रीन के सरकारी संसदीय कंप्यूटर पर ढेरों अश्लील तस्वीरें पकड़ी गई थीं लेकिन जब उनसे इसके बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इन तस्वीरों के बारे में कुछ भी मालुम नहीं। इसके बाद जब गहरी छानबीन की गई तो जांच में मालुम चला कि डेमियन ने झूठ बोला था।

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अपने करीबी द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर गहरा दुख जताया है, साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्रियों से उच्चतम मानकों की उम्मीद है और उनके देश में किसी भी यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को सुरक्षित बोलने की आजादी होनी चाहिए।

Next Story