- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति के आने से पहले, चीन ने एक ही दिन में स्मॉग की चादर हटाई
आनंद शुक्ल
9 Nov 2017 11:57 AM GMT
x
चीन का बीजिंग शहर भी दिल्ली से भी खतरनाक प्रदूषण से जूझ रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन में पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दिल्ली जैसी धुंध एक रात में हटा दी गई।
चीन: चीन का बीजिंग शहर भी दिल्ली से भी खतरनाक प्रदूषण से जूझ रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन में पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दिल्ली जैसी धुंध एक रात में हटा दी गई। यही वजह है कि बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप का विमान साफ आसमान के नीचे उतरा। हालांकि इसके लिए चीन को आखिरी कुछ दिनों में इमरजेंसी कदम उठाने पड़े। पिछले कुछ दिनों के धुंध वाले मौसम को देखते हुए चीन ने कई आपातकालीन कदम उठाए। साथ ही बीजिंग में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया हुआ था। इसे बुधवार को साफ मौसम की वजह से हटा लिया गया।
पिछले गुरुवार को बीजिंग शहर में प्रशासन की ओर से ऑरेंज स्तर का अलर्ट घोषित किया गया था। साथ ही मौसम विभाग ने बीजिंग में 4 नवंबर से 8 नवंबर तक स्मॉग छाने की चेतावनी जारी की थी। वहीं ऑरेंज अलर्ट के तहत चीन ने ट्रंप के आने से पहले जिन गाड़ियों और कंस्ट्रक्शन को बैन लगा दिया था। साथ ही स्टील, सीमेंट और कोयला कंपनियों के प्रोडक्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी।
वहीं चीनी प्रशासन की इस कोशिश में नॉर्दन हवाओं ने भी काफी मदद की। चीन के मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से ठंडी नॉर्दन हवाओं के चलने की संभावना व्यक्त की थी। इन हवाओं की मदद से भी धूंध दूर हुई और ट्रंप के उतरने के समय आसमान काफी साफ दिखा।
पहले कई बार नहीं मिली सफलता
महत्वपूर्ण इवेंट से पहले चीन द्वारा आसमान साफ करने का यह पहला प्रयास नहीं था। चीन ने आपातकालीन कदम उठाते हुए अपेक समिट और मार्च में हुए संसदीय दल के बैठक के समय जरूर आसमान को साफ कर दिया था, हालांकि उसे पिछले दिनों हुए कम्यूनिस्ट पार्टी के महत्वपूर्ण कांग्रेस के समय सफलता नहीं मिली और स्मॉग से जूझना पड़ा। हालांकि चीन की केंद्र सरकार बीजिंग से स्मॉग की चादर हमेशा के लिए हटाने के लिए प्रयासरत है।
Next Story