- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दूसरा कार्यकाल संभालते ही शी चिनफिंग ने कहा, सेना युद्ध के लिए तैयार रहे
पेइचिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपना 5 साल का दूसरा कार्यकाल शुरू कर दिया है। शी ने दुनिया की सबसे बड़ी अपनी सेना को सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति ईमानदार रहने और युद्ध जीतने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयारियां तेज करने को कहा है। 5 साल में एक बार होने वाली कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में पार्टी, सेना और प्रेजिडेंसी ने शी के नेतृत्व को चुना है। 67 वर्षीय शी ने गुरुवार को अपने दूसरे टर्म की शुरुआत की। अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही शी ने सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
न्यूज एजेंसी ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से जानकारी दी है कि चिनपिंग ने गुरुवार रात टॉप आर्मी अफसरों के साथ जो मीटिंग की थी, उसमें कुछ अफसर शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मीटिंग में दो टॉप जनरल, पूर्व चीफ ऑफ जनरल स्टाफ फेंग फेंगहुई और पॉलिटिकल वर्क डिपार्टमेंट के डायरेक्टर झांग येंग इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे।
इसके अन्य पदाधिकारियों में सशस्त्र बलों के सबसे वरिष्ठ अफसर हैं। सीएमसी के नये नेतृत्व का खुलासा बुधवार को किया गया जिसकी अगुवाई सात लोगों का एक समूह करेगा। उनके नीचे 11 सदस्य होंगे। पहले खबरों में कहा जा रहा था कि पिछले पांच साल में व्यापक भ्रष्टाचार निरोधक आंदोलन चलाकर अपनी ताकत बढ़ाने वाले शी पार्टी की स्थायी समिति के सदस्यों की संख्या सात से पांच करना चाहते हैं. उनके इस अभियान में दस लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित किया गया था। गुरुवार रात को हुई इस मीटिंग में शी ने सभी अधिकारियों को पार्टी के लिए पूरी तरह ईमानदार बने रहेने, युद्ध जीतने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने, रिफॉर्म और इनोवेशन में आगे रहने और नियमों को लागू कराने में सरकार के साथ रहने का आदेश दिया।
शी ने मीटिंग में मिलिटरी में भी पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाने का भी आदेश दिया। साथ ही कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी तरह की सेना के साथ निपटने के लिए हर वक्त तैयार रहें। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेन गुओक्विंग ने बताया कि शी के प्लान को मिलिटरी में पूरी तरह लागू किया जाएगा। शी ने कहा, 'हमें 21 वीं सदी के मध्य तक सशस्त्र बलों को विश्व स्तरीय सेना में पूरी तरह से बदलने का प्रयास करना चाहिए।'