राष्ट्रीय

सायरिल रामापोसा दक्षिण अफ्रीका के बने नए राष्ट्रपति, संसद ने निर्विरोध चुना

Vikas Kumar
15 Feb 2018 1:53 PM GMT
सायरिल रामापोसा दक्षिण अफ्रीका के बने नए राष्ट्रपति, संसद ने निर्विरोध चुना
x
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद सायरिल रामापोसा को दक्षिण अफ्रीका का नया राष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया गया है।

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफा देने के कुछ ही घंटे बाद सायरिल रामापोसा को दक्षिण अफ्रीका का नया राष्ट्रपति निर्विरोध चुन लिया गया है। सायरिल रामापोसा को आज दोपहर नेशनल असेम्बली में निर्विरोध चुना गया।

असेम्बली में गा कर इस घोषणा का स्वागत किया गया। 65 वर्षीय नेता को दो माह पहले अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस :एएनसी: का नया अध्यक्ष चुना गया था।

आपको बता दें 75 वर्षीय जैकब जुमा ने कल रात राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बुधवार शाम देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े का ऐलान किया था।

इससे पहले एएनसी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें पद छोड़ने अथवा संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने का आदेश दिया था। संसद में एएनसी को विशाल बहुमत हासिल है। साल 2009 से सत्ता में रहे ज़ुमा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं।

Next Story