राष्ट्रीय

एक छोटे से देश की 28 साल की मॉडल मेलानिया को कैसे हुआ 52 के डोनाल्ड ट्रंप से प्यार, पढ़िए- ये कहानी

Arun Mishra
25 Feb 2020 7:37 AM GMT
एक छोटे से देश की 28 साल की मॉडल मेलानिया को कैसे हुआ 52 के डोनाल्ड ट्रंप से प्यार, पढ़िए- ये कहानी
x
आज हम आपको सुपरपावर अमेरिका की फर्स्ट लेडी से जुड़ कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको पहले नहीं पता होगा।

क्या आप जानते हैं एक छोटे से देश की मॉडल मेलानिया कैसे दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ और अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनी। मेलानिया का ये सफर काफी दिलचस्प रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन मेलानिया के बारे में बेहद कम लोगों को ही जानकारी है। आज हम आपको सुपरपावर अमेरिका की फर्स्ट लेडी से जुड़ कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको पहले नहीं पता होगा।


स्लोवेनियाई मॉडल रहीं हैं ट्रंप की वाइफ

मेलानिया भले ही ट्रंप की वाइफ हों, लेकिन इसके अलावा भी वो अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। 1970 में स्लोवेनिया में मेलानिया का जन्म हुआ था, वहीं से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और वो जानी-पहचानी स्लोवेनियाई मॉडल रहीं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की थी।


ट्रंप से कैसे हुई मुलाकात

इस मॉडलिंग की दुनिया ने ही मेलानिया को ट्रंप से मिलवाया। जानकारी के मुताबिक, 1998 में न्यूयार्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान पहली बार मेलानिया की ट्रंप से मुलाकात हुई थी। उस वक्त ट्रंप राजनीति में नहीं थे। उस वक्त उनकी पहचान जाने-पहचाने रियल-एस्टेट बिजनेसमैन थे। बताया जाता है कि फैशन वीक के दौरान टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी हुई थी, तब पहली बार ट्रंप की नजर मेलानिया पर पड़ी थी।

52 के ट्रंप को 28 की मेलानिया से ऐसे हुआ प्यार

जिस वक्त मेलानिया से ट्रंप मिले थे, उस वक्त ट्रंप 52 साल के थे और शादीशुदा थे। उनकी दो शादी हो चुकी थीं। हालांकि, उनका अपनी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स से तलाक हो चुका था। इस मुलाकात के दौरान मेलानिया की उम्र 28 साल थी। इस पार्टी के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे से नंबर एक्सचेंज किए और इस मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद दोनों पहली बार डेट पर मिले। मेलानिया और ट्रंप का रोमांस उस वक्त अमेरिका में चर्चा का विषय था।


पांच साल डेटिंग के बाद की शादी

ट्रंप और मेलानिया ने एक-दूसरे को करीब पांच साल डेट किया और उसके बाद शादी करने का फैसला किया। साल 2004 में दोनों ने सगाई की और इसके एक साल बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली। सगाई के दौरान ट्रंप ने अपने सफलता का श्रेय मेलानिया को दिया था। जानकारी के अनुसार, 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर ट्रंप ने मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज किया था।

इस हाईप्रोफाइल शादी में बिल गेट्स और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हुए थे। दोनों की शादी पाम बीच पर हुई थी।


2006 में मिली अमेरिका की नागरिकता

बता दें कि अमेरिका में रहने के पांच साल बाद मेलानिया को 2001 में ग्रीन कार्ड मिला था और ट्रंप से शादी के एक साल बाद साल 2006 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली। उनका और ट्रंप का एक बेटा भी है, जिसका नाम बैरन ट्रंप है।

2016 में बनीं फर्स्ट लेडी

साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीता और देश के 45वें राष्ट्रपति बने। इसके साथ ही, मेलानिया भी बन गईं अमेरिका की फर्स्ट लेडी। सत्ता संभालने के बाद ट्रंप अबतक 23 देशों का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि भारत दक्षिण एशिया का दूसरा ऐसा देश हैं, जहां राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया दोनों आ रहे हैं। ट्रंप अपनी इस यात्रा के दौरान करीब 35 घंटे भारत में गुजारेंगे। भारत 24वां देश हैं, जिसके दौरे पर ट्रंप आ रहे हैं।


ट्रंप की तीसरी वाइफ हैं मेलानिया

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने तीन शादियां की थीं और मेलानिया उनकी तीसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी इवाना से उनको तीन बच्चे हैं। इवाना से तलाक लेने के बाद उन्होंने मार्ला मेपल्स से शादी की, जिससे उनकी एक बेटी है, जिसका नाम है टिफनी ट्रंप। मेपल्स से तलाक लेने के बाद ट्रंप ने मेलानिया से तीसरी शादी की।

Next Story