- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी तीर्थयात्रियों की बस, 27 की मौत
जकार्ता : इंडोनेशिया के जावा द्वीप से एक दर्दनाक हादसे की खबर है. यहां तीर्थयात्रियों से भरी हुई एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य लोग घायल हो गए. हादसे का कारण ब्रेक तकनीक में खराबी आना बताया जा रहा है. पुलिस और बचावकर्ताओं ने गुरुवार को हादसे की जानकारी दी है.
स्थानीय पुलिस प्रमुख एको प्रासेत्यो रोब्बियांतो ने बताया कि यह बस पश्चिमी जावा के सुबांग शहर से इस्लामी माध्यमिक स्कूल के छात्रों और उनके अभिभावकों के समूह को बुधवार को प्रांत के तासिकामलय जिले में एक तीर्थस्थल पर लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि सुमेदांग जिले में ढलान वाले इस इलाके में चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई.
रोब्बियांतो ने बताया कि पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस दुर्घटना में जीवित बचे लोगों का कहना है कि वाहन के ब्रेक खराब हो गए थे. बांदुंग तलाश एवं बचाव एजेंसी प्रमुख देदेन रिदवांसाह ने बताया कि 27 मृतकों के शवों और 39 घायलों को एक अस्पताल और एक निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बताया कि बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसे हादसे होते रहते हैं.
उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे एक व्यक्ति को गुरुवार सुबह मलबे से बाहर निकाला गया. रिदवांसाह ने बताया कि 13 घायलों की हालत गंभीर है और मृतकों में बस चालक भी शामिल है. सुमात्रा द्वीप में दिसंबर 2019 में एक यात्री बस के 80 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी. इसी प्रकार, 2018 की शुरुआत में पश्चिमी जावा में बस के पहाड़ी से गिर जाने से 27 लोगों की मौत हो गई थी.