राष्ट्रीय

टला बड़ा विमान हादसा: प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ते विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Vikas Kumar
15 Feb 2018 6:30 AM GMT
टला बड़ा विमान हादसा: प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ते विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
x
अमेरिका में प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरते एक विमान में सवार यात्रियों की सांसें तब अटक गई जब अचानक विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा हुई।

न्यूयॉर्क : अमेरिका में प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरते एक विमान में सवार यात्रियों की सांसें तब अटक गई जब अचानक विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा हुई। हालांकि विमान सुरक्षित तरीके से जमीन पर उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित है।

दरअसल, युनाइटेड एयरलाइंस विमान के दाहिने इंजन का कवर निकल आया था। इसके कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जब विमान ने होनोलुलू में सुरक्षित लैंड किया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।

खबर के अनुसार, ये विमान सैन फ्रांसिस्को से होनोलुलू की उड़ान पर था। इस विमान में 373 लोग सवार थे। इनमें दस विमान कर्मी भी शामिल थे। इंजन का कवर निकलने से विमान में बैठे यात्रियों को जोर का झटका महसूस हुआ। इससे विमान में अफरातफरी का मौहाल हो गया।

होनोलूलू स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के इंजन में गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग की गाडिय़ों को बुला लिया था। इंजन में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।

विमान में मौजूद एक यात्री ने बताया कि यह उनकी सबसे डरावनी यात्रा थी। विमान में सवार कुछ यात्रियों ने घटना के वक्त का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें विमान का केबिन हिलता दिख रहा है।

Next Story