राष्ट्रीय

यात्री ने फ्लाइट के बाथरूम में किया गंदा काम, विमान को करनी पड़ी डाइवर्ट

Vikas Kumar
8 Jan 2018 11:15 AM GMT
यात्री ने फ्लाइट के बाथरूम में किया गंदा काम, विमान को करनी पड़ी डाइवर्ट
x
फ्लाइट की एमरजैंसी लैंडिंग की बहुत सी खबरें लोगों ने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन हाल ही में फ्लाइट लैंडिंग का एक अटपटा मामला सामने आया है। यात्री के कारण फ्लाइट के रुट को डाइवर्ट करना पड़ा।

नई दिल्ली : फ्लाइट की एमरजैंसी लैंडिंग की बहुत सी खबरें लोगों ने पढ़ी और सुनी होंगी लेकिन हाल ही में फ्लाइट लैंडिंग का एक अटपटा मामला सामने आया है। इस यात्री के कारण फ्लाइट के रुट को डाइवर्ट करना पड़ा।

दरअसल, मामला यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 895 से जुड़ा हुआ है। फ्लाइट में एक यात्री ने बाथरूम में इतनी गंदगी फैला दी कि विमान को तय रूट के बीच में ही जबरन लैंड कराना पड़ गया। विमान शिकागो से हांगकांग की ओर जानी थी लेकिन विमान को बीच में ही लैंड करवाना पड़ गया।

विमान के रुट को डाइवर्ट कर अलास्का में उतारा गया। बताया जा रहा है कि, फ्लाइट में एक यात्री का पेट गड़बड़ था और जब वह बाथरूम गया तो बाथरूम में दीवारें पर पूरा 'पॉटी' फैला दिया। जिसके बाद फ्लाइट को डाइवर्ट कर हांगकांग से अलास्का में उतारा गया।

टेड स्टीवेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी फ्लाइट की जबरन लैंडिंग की पुष्टि की और कहा कि उस यात्री ने कई बाथरूमों में बुरी तरह गंदगी फैला दी थी। यही नहीं, उसने अपनी शर्ट को टॉयलेट के अंदर फेंकने का प्रयास किया था।

विमान में मौजूद अन्य यात्रियों ने बताया कि वो शख्स अपनी सीट पर बैठे-बैठे भी अपना पैर हिला रहा था और पेय पदार्थों को फर्श पर फेंक रहा था। उसने अपनी शर्ट उतार ली थी और उसे टॉइलट में डूबाकर बाहर निकाल रहा था, फिर उससे दीवारें पोंछ रहा था।

पुलिस के मुताबिक, विमान लैंड होने के बाद उस शख्स को हथकड़ी पहनाकर अधिकारियों के पास ले जाया गया। जहां शख्स की मानसिक स्थिति की जांच के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि शख्स ने किसी को डराने या क्रू को परेशान करने की कोशिश नहीं की, इसलिए उसपर कोई आरोप नहीं लगा है।

Next Story