- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
जापान में 'हेजिबीस' तूफान ने मचाई भारी तबाही, 11 लोगों की मौत, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए 73 लाख लोग
जापान में शक्तिशाली तूफान हेजिबीस से भारी तबाही देखने को मिल रही है. यहां तूफान की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई. तूफान के आने के बाद देश के बड़े हिस्से में अभूतपूर्व बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई और भूस्खलन हो गया.
तूफान के आने से पहले अधिकारियों ने इसके भीषण प्रभाव को देखते हुए आपदा का सर्वोच्च स्तर जारी किया था और अभूतपूर्व बारिश की चेतावनी दी थी. प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है. अधिकारियों ने भीषण बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाओं की रिपोर्ट दी है. इन घटनाओं में कम से कम 80 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और कई अन्य लापता हैं.
तूफान के आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई. रग्बी विश्व कप के दो मैचों को भी रद्द कर दिया गया है. तूफान की वजह से जापानी ग्रैंड प्रिक्स में देरी हुई तथा तोक्यो क्षेत्र में सभी उड़ानें रोक दी गयीं और रेल यातायात पर भी असर पड़ा. जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने बताया कि तूफान ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे से पहले मुख्य होंशू द्वीप पर दस्तक दी. इसके बाद यह तोक्यो से दक्षिण पश्चिम एक प्रायद्वीप इजू की ओर मुड़ गया.
तूफान समुद्र तट पर पहुंचने से पहले यह 216 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा था. तट पर दस्तक देने से पहले तूफान की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पूर्वी तोक्यो के चिबा में तूफान के कारण एक कार पलट गयी जिससे ड्राइवर की मौत हो गई. मरने वाले दूसरे व्यक्ति की उम्र 60 साल है. उत्तर तोक्यो में भूस्खलन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है.
जेएमए के अधिकारी यासुशी काजीवारा ने पत्रकारों को बताया, शहर में भीषण भारी बारिश हो रही है इसी कारण शहरों और गांवों के लिये आपात चेतावनी जारी की गयी है. इस बीच, तोक्यो और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार शाम को 5.7 तीव्रता का भूकंप का झटका भी महसूस किया गया. इससे लोगों में और दहशत आई.