राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में सुनामी का कहर, Live परफॉर्मेंस दे रहे पॉप बैंड को बहा ले गईं लहरें - देखिए होश उड़ने वाला VIDEO

Special Coverage News
23 Dec 2018 7:26 AM GMT
इंडोनेशिया में सुनामी का कहर, Live परफॉर्मेंस दे रहे पॉप बैंड को बहा ले गईं लहरें - देखिए होश उड़ने वाला VIDEO
x
इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी का कहर टूटा है

जकार्ता : इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी का कहर टूटा है। समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने से आई सुनामी की चपेट में आकर कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक घायल हैं। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि काफी लोग मिसिंग भी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें लाइव परफॉर्मेंस के दौरान इंडोनेशिया का एक फेमस पॉप बैंड लहरों की चपेट में आ गया। विडियो में लोगों को चीखते और स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे बैंड सदस्यों को बहते देखा जा सकता

इडोनेशया के 'सेवंटीन' नाम के इस पॉप बैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसके बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो गई है। इसके अलावा बैंड के 4 सदस्य मीसिंग हैं। इनमें एक बैंड सिंगर रिफियन की पत्नी भी शामिल हैं। सिंगर ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल विडियो शेयर किया है। इसमें वह रोते हुए अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं।



रिपोर्ट्स के मुताबिक सेवंटीन बैंड तांजुंग लेसुंग के बीच रेजॉर्ट में 'सैटरडे नाइट' पर अपना परफॉर्मेंस दे रहा था। बीच पर एक टेंट के नीचे स्टेज सेट किया गया था। स्टेज पर गाना-बजाना चल ही रहा था कि अचानक पीछे से आई विशाल लहर ने स्टेज को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद विडियो में लोगों की चीख-पुकार सुनी जा सकती है।




बताया जा रहा है कि शनिवार को आई सुनामी के बाद करीब 20 मीटर ऊंची लहरें उठीं जिससे होटलों सहित सैकड़ों मकान नष्ट हो गए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि अनाक क्राकाटाओ ज्‍वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन सुनामी का कारण हो सकता है। उन्होंने लहरों के उफान का कारण पूर्णिमा के चंद्रमा को भी बताया।

Next Story