राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा से भारत की बाछें खिलीं, पाक-चीन में मचा हड़कंप

Vikas Kumar
21 Dec 2017 11:23 AM GMT
डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा से भारत की बाछें खिलीं, पाक-चीन में मचा हड़कंप
x
अमेरिका और भारत के बीच संबंध पिछले कुछ समय में काफी मजबूत हुए हैं। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की घोषणा के बाद...

वॉशिंगटन : अमेरिका और भारत के बीच संबंध पिछले कुछ समय में काफी मजबूत हुए हैं। वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की घोषणा के बाद जहां भारत की बाछें खिल गई हैं तो इससे पाकिस्‍तान और चीन में हड़कम्प मचा हुआ है।

दरअसल अमेरिका की नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में चार अहम बातें पाकिस्‍तान और चीन के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। और अमेरिका की ये नई नीति ऐसे समय में आई है जब चीन और भारत के बीच डोकलाम विवाद फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा चीन की महत्‍वाकांक्षी योजना ओबीओआर को लेकर चर्चा गर्म है। वहीं चीन और पाकिस्‍तान के लिए यह बात भी परेशान करने वाली हो सकती है कि अमरीका भारत को विभिन्‍न मुद्दों पर खुला समर्थन देने को तैयार है।

वहीं अमेरिका ने अपने नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति का खुलासा करते हुए भारत को उभरती वैश्विक ताकत करार दिया है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि आने वाले समय में अमेरिका भारत के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाएगा। साथ ही भारत-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा बरकरार रखने के लिए वह भारत की नेतृत्व क्षमता को समर्थन देगा।

अमेरिका की नई नीति के अनुसार, 68 पन्नों के दस्तावेज में यह भी कहा गया कि अमेरिका जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के साथ चतुष्पक्षीय सहयोग बढ़ाने की कोशिश करेगा।

Next Story