राष्ट्रीय

अमेरिका: वॉशिंगटन डीसी की सड़कों पर फायरिंग, बंदूकधारियों ने कई लोगों को मारी गोली

Special Coverage News
20 Sep 2019 3:42 AM GMT
अमेरिका: वॉशिंगटन डीसी की सड़कों पर फायरिंग, बंदूकधारियों ने कई लोगों को मारी गोली
x

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सड़कों पर गोलीबारी की खबरें हैं. रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से दी गई जानकारी में कहा है कि कई लोगों को गोली लगी है.

अमेरिका में गोलीबारी की खबरें लगातार आ रही हैं. पिछले महीने ही एक बंदूकधारी ने वेस्ट शिकागो में एक स्ट्रीट पार्टी में मौजूद 100 से अधिक लोगों की भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए. बताया गया कि पार्टी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद फिर हल्के रंग के सेडान से किसी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी.

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story