राष्ट्रीय

गर्भवती हैं इस देश की प्रधानमंत्री, 6 महीने की लेंगी मेटरनिटी लीव

Arun Mishra
19 Jan 2018 1:43 PM GMT
गर्भवती हैं इस देश की प्रधानमंत्री, 6 महीने की लेंगी मेटरनिटी लीव
x
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न मां बनने वाली है..
वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न मां बनने वाली है। जेकिंडा एरडर्न ने कहा है कि वो गर्भवती हैं और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह देश की ऐसी पहली नेता होंगी जो प्रधानमंत्री के पद पर रहते हए बच्चे को जन्म देंगी। 37 साल की जैसिंडा अर्डर्न ने पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

अपने मां बनने की खबर की पुष्टि करते हुए पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने बताया है कि अपने पहले बच्‍चे को वो इसी साल जून में जन्‍म देंगी। जैसिंडा अर्डर्न ने ये भी कहा कि वो बच्‍चे के जन्‍म के बाद 6 महीने का अवकाश लेंगी। उस समय डिप्‍टी पीएम सारा कार्यभार संभालेंगी और वो फोन पर उपलब्‍ध रहेंगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि वे मातृत्‍व और कार्यस्‍थल को एक साथ मैनेज करने के लिए तैयार हैं।



जैसिंडा अर्डर्न प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए बच्‍चे को जन्‍म देने वाली वो देश की पहली महिला पीएम बन जाएंगी। गौरतलब है कि बेनजीर भुट्टो को पीएम के पद पर रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली पहली महिला नेता माना जाता है। साल 1988 में चुनाव जीतने के बाद साल 1990 में अपनी बेटी बख्तावर भुट्टो को जन्म दिया था।

Next Story