राष्ट्रीय

दफ्तर में लड़के से कर रहे थे ये नेता सेक्स, कि तब तक हो गया ये!

दफ्तर में लड़के से कर रहे थे ये नेता सेक्स, कि तब तक हो गया ये!
x
मंगलवार को अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के नेता वेस गुडमैन को इस्तीफा देना पड़ा है। खबरों की मानें तो वेस गुडमैन को उनके ऑफिस में उन्हीं के एक कर्मचारी लड़के से शारीरिक संबंध बनाते पकड़ा गया था। इस बात का खुलासा होने के बाद वेस गुडमैन को इस्तीफा देकर पार्टी से निकलना पड़ा। बता दें कि वेस गुडमैन पिछले साल ही उत्तरी-मध्य ओहियो में 87 जिलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि वेस गुडमैन अक्सर समलैंगिकों के खिलाफ बोलते नजर आते थे।

अमेरिका के ओहियों में रिपब्लिक पार्टी के पूर्व नेता वेस गुडमैन ने एक महिला से शादी की है। लेकिन एक पुरुष कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध करते पकड़े जाना वेस गुडमैन पर सवाल खड़े करता है। क्योंकि ये नेता खुद समलैंगिक विचारधारा के खिलाफ खड़ा नजर आता था। वेस गुडमैन ने कई बार समलैंगिकों के खिलाफ बयान बाजी की है।

'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक वेस गुडमैन को अपने पुरुष कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखने वाले ने इसकी शिकायत ओहियो हाउस चीफ स्टाफ माइक डिटो से की थी। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए माइक डिटो ने हाउस स्पीकर क्लिफ रोजनबर्गर से इस बारे में बात की जिसके बाज रोजनबर्गर और गुडमैन की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद वेस गुडमैन ने इस्तीफा दे दिया।

33 वर्षीय वेस गुडमैन ने अपने ट्विटर अकाउंट प्रोफाइल में खुद को ईसाई, अमेरिकी, कंजर्वेटिव, रिपब्लिकन, @Beth1027 का पति बताया है। गुडमैन हमेशा दावा करते हैं कि प्राकृतिक शादी सिर्फ महिला और पुरुष के बीच होती है।


शिव कुमार मिश्र

शिव कुमार मिश्र

    Next Story