राष्ट्रीय

14 साल की उम्र में हुई जब ये प्रेग्नेंट तो प्रॉस्टिट्यूट बन मचाया हंगामा, और मार डाले इतने मर्द

14 साल की उम्र में हुई जब ये प्रेग्नेंट तो प्रॉस्टिट्यूट बन मचाया हंगामा, और मार डाले इतने मर्द
x

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। हम बात कर रहे हैं आइलीन वूरनॉस की। यह सीरियल किलर पुरुषों को अपना शिकार बनाती थी।


आइलीन वूरनॉस ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताया था कि वह उन्हीं पुरुषों को मारती थी जो उसके साथ दुष्कर्म करते थे लेकिन असल में यह सीरियल किलर खुद पुरुषों को संबंध बनाने के लिए कहती थी और बाद में उनकी गोली मारकर हत्या कर देती थी।


अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली आइलीन वूरनॉस का जन्म 1956 में हुआ था। आइलीन वूरनॉस पेशे से एक प्रॉस्टिट्यूट थी, जो नॉर्थ से सेंट्रल फ्लोरिडा के हाईवे पर काम करती थी। दिसंबर 1989 से सितंबर 1990 यानी करीब 2 साल तक इस हाईवे पर कई लोगों के कत्ल से दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

साल 1991 में आइलीन के पड़के जाने पर उन हत्याओं की गुत्थी सुलझ पाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीरियल किलर महिला हाईवे पर अपने कस्टमर बनाती थी और संबंध बनाने के बाद उन्हें गोली मार देती थी।
आइलीन वूरनॉस ने इसी तरह करीब 7 से ज्यादा पुरुषों को मौत के घाट उतारा था लेकिन पुलिस को उसके खिलाफ सिर्फ 6 हत्याओं के ही सबूत मिले थे। आइलीन वूरनॉस ने पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बताया था कि उसने जितने भी कत्ल किए हैं सभी सेल्फ डिफेंस में किए हैं, आइलीन ने बताया था कि जिन लोगों को उसने मारा था उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

आपको बता दें कि आइलीन वूरनॉस के पिता लीओ डेल भी अपराधिक प्रवृति के थे। पुलिस ने साल 1969 में आइलीन वूरनॉस के पिता को बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था। आइलीन वूरनॉस के पिता को समाज के लिए खतरा बताते हुए मानसिक रूप से बिमार बताया गया था। वहीं आइलीन वूरनॉस भी 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गए थी, जिसकी वजह से उसे अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी।

Next Story