राष्ट्रीय

नाइजीरिया में मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट, 14 लोगों की मौत

Vikas Kumar
3 Jan 2018 1:42 PM GMT
नाइजीरिया में मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट, 14 लोगों की मौत
x
नाईजीरिया में कैमरून की सीमा से सटे क्षेत्र के एक मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई है।

कानो : नाईजीरिया में कैमरून की सीमा से सटे क्षेत्र के एक मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई है।

खबर के मुताबिक, बोको हराम के एक संदिग्ध जिहादी ने गाम्बोरु की एक मस्जिद में नमाजियों के बीच सुबह में नमाज से बस कुछ देर पहले करीब पांच बजे विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। जिससे मस्जिद ध्वस्त हो गई और इसमें 14 लोगों की मौत हो गई।

एक नागरिक ने बताया कि इस विस्फोट में मस्जिद ध्वस्त हो गई और मलबे से 14 शव निकाले गए हैं। उन्होंने कहा, 'केवल मुअज्जिन बच गया है। हमें विश्वास है कि मलबे में और शव हो सकते हैं।

आपको बता दें देश में आठ साल से बोको हराम सक्रिय है। अभी मस्जिद में मलबे हटाने का काम जारी है।

Next Story