राष्ट्रीय

मिस्र में चर्च पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत, एक आतंकी को किया ढेर

Vikas Kumar
29 Dec 2017 12:45 PM GMT
मिस्र में चर्च पर आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत, एक आतंकी को किया ढेर
x
मिस्र के दक्षिणी काइरो में आतंकियों ने हेलवान सिटी की चर्च को निशाना बनाया है। आतंकियों की आंधाधुंध फायरिंग में अभी तक दो पुलिसकर्मी समेत 10 लोगों के मारे जाने...

मिस्र : मिस्र के दक्षिणी काइरो में आतंकियों ने हेलवान सिटी की चर्च को निशाना बनाया है। आतंकियों की आंधाधुंध फायरिंग में अभी तक दो पुलिसकर्मी समेत 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 8 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

आतंकियों ने हेलवान सिटी की मार मीना चर्च पर फायरिंग की। मिस्र के अधिकारियों के अनुसार आतंकियों ने चर्च के बाहर ड्यूटी में लगे सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें दो पुलिसकर्मी समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले में पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है। जबकि फायरिंग के दौरान दूसरा आतंकी बच कर भागने में कामयाब रहा। फिलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आपको बता दें मिस्र एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है। यहां ईसाई अल्पसंख्यक हैं। इनकी आबादी लगभग 10 प्रतिशत है। जिसमें से अधिकांश ईसाई कॉप्टिक रूढ़िवादी चर्च से संबंधित हैं। इससे पहले अप्रैल में यहां की सेंट जॉर्ज चर्च पर हुए आत्मघाती हमले में 45 लोग मारे गए थे।

Next Story