राष्ट्रीय

इस एक्ट्रेस ने अपनी 'अंगूठी की सुरक्षा' में लगाए सिक्योरिटी गार्ड, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Vikas Kumar
8 Jan 2018 1:30 PM GMT
इस एक्ट्रेस ने अपनी अंगूठी की सुरक्षा में लगाए सिक्योरिटी गार्ड, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
x
इस एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि अपनी अंगूठी की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखे हैं। इस अंगूठी की कीमत इतनी ज्यादा है कि एक्ट्रेस बिना सुरक्षा के एक मिनट भी नहीं रहना चाहतीं।

नई दिल्ली : आप ने अभी तक सेलीब्रिटिज को अपनी सुरक्षा में सिक्योरिटी गार्ड रखते हुए सुने भी होंगे और देखे भी होंगे लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि अपनी अंगूठी की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखे हैं।

जी हां, अमेरिका की जानी मानी अभिनेत्री और सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने अपनी अंगूठी की हिफाजत के लिये निजी सिक्योरिटी गार्ड लगाया है। यह अंगूठी उनके मंगेतर क्रिस जिल्का ने पहनाई है।

हिल्टन और 'लेफ्टओवर्स के अभिनेता क्रिस जिल्का ने कोलोराडो के एस्पेन में स्कीइंग ट्रिप के दौरान सगाई की थी। मिली ख़बरों के अनुसार इस अंगूठी की कीमत इतनी ज्यादा है कि पेरिस बिना सुरक्षा के एक मिनट भी नहीं रहना चाहतीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस अंगूठी की कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 12 करोड़ 67 लाख रुपए है। यह अंगूठी प्लैटिनम की है जिसमें 20 कैरेट का हीरा जड़ा है। इस हीरे के आस पास दो कैरेट वाले कई छोटे हीरे जड़े हैं।

आपको बता दें पेरिस हिल्टन की इस अंगूठी के लिए सुरक्षाकर्मी लगा रखे हैं जो साये की तरह उनके साथ रहते हैं और खास तौर पर 24 घंटे अंगूठी की सुरक्षा करते हैं।

Next Story