राष्ट्रीय

बिहार की इस बेटी ने दुनिया में मचाया धमाल, मॉस्को में जीता ये अवार्ड

Vikas Kumar
18 Sep 2017 11:00 AM GMT
बिहार की इस बेटी ने दुनिया में मचाया धमाल, मॉस्को में जीता ये अवार्ड
x
बिहार की इस डॉक्टर बेटी की खूबसूरती के कायल हुए लोग, दुनिया में हो रही है चर्चा। मॉस्को में जीता ये अवार्ड...

पटना : बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर की रहने वाली डॉ. नेहा गुप्ता की खूबसूरती के लोग कायल विदेश में भी हो गए। नेहा ने शुक्रवार को रूस के मॉस्को में आयोजित मिस एण्ड मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड में पार्टिसिपेट किया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से मैरिड और अनमैरिड महिलाएं शामिल हो रहीं थी। प्रतियोगिता में नेहा मैरिड कैटेगरी में फर्स्ट रनरअप रहीं।

यहां पर नेहा की सुंदरता और बुद्धिमता की तारीफ भी हुई। वह साउथ अफ्रीका की प्रतियोगी से पीछे रहीं। इसमें करीब दुनिया भर से करीब 44 देशों की सैकड़ों लड़कियों ने पार्टीसिपेट किया। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं। नेहा की इस उपलब्धि के बाद शहरवासियों समेत, देश और विदेशों से ढेरों बधाईंया मिली।

इतना ही नहीं डा. नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला। हालांकि वे कुछ अंक से ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड की विजेता बनते बनते रह गयीं। नेहा पेशे से डेंटल सर्जन हैं। नेहा के घर में भी सभी बधाइयां पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। नेहा ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं अपने देश का नाम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ऊंचा कर पाई।



सिल्वर ओक्स एल्वर्ट रोड जमालपुर निवासी सह केशोपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता और माता ललिता गुप्ता की की पुत्री डॉ. नेहा गुप्ता हैं। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री में मास्टर्स कर रहीं नेहा ने आर्मी डॉक्टर से शादी की है।

नेहा का कहना है कि मैं ब्यूटी विथ ब्रेन होने में विश्वास रखती हूं। इसलिए अपने को हमेशा अपडेट रखती हूं। उनका कहना है कि मैं दुनिया को दिखाना चाहती हूं कि शादी किसी महिला के जुनून पर ब्रेक नहीं लगा सकती, बल्कि यह उसे उड़ने को पंख दे सकती हैं।

बता दें कि डा. नेहा गुप्ता फरवरी 2017 में बैंकॉक के पटाया में आयोजित माइल स्टोन मिस एण्ड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल चुनी गईं थी। कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में विजेता बन चुकी हैं। वह मिसेज दिल्ली एनसीआर 2015 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। डॉ. नेहा साल 2015 में एनसीआर दिल्ली की मिससे दिल्ली प्रतियोगिता विजेता बनीं। इसके बाद साल 2016 में मिसेस यूपी विजेता का क्राउन भी जीत चुकीं हैं।

Next Story