राष्ट्रीय

यह नेता आॅफिस में लड़के के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, पकड़े जाने पर दिया इस्तीफा

Vikas Kumar
18 Nov 2017 1:30 PM GMT
यह नेता आॅफिस में लड़के के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, पकड़े जाने पर दिया इस्तीफा
x
ऐसे खुला राज... जब समलैंगिक संबंधों का विरोध करने वाला यह नेता आॅफिस में एक लड़के के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, पकडे जाने पर देना पड़ा इस्तीफा...

वॉशिंगटन : अमेरिका के ओहियो में ऐसा अजीब मामला देखने को मिला, जिसके चलते एक नेता को इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल समलैंगिक संबंधों का विरोध करने वाला यह रिपब्लिकन नेता आॅफिस में एक लड़के के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था, पकड़े जाने पर देना पड़ा इस्तीफा।

दरअसल, अमरीका की रिपब्लिकन पार्टी के नेता वेस गुडमैन को उनके ऑफिस में एक कर्मचारी लड़के से शारीरिक संबंध बनाते पकड़ा गया। इस बात का खुलासा होने के बाद वेस गुडमैन को इस्तीफा देना पड़ा।

बता दें कि अमरीका के ओहियों में रिपब्लिक पार्टी के पूर्व नेता वेस गुडमैन पिछले साल ही उत्तरी-मध्य ओहियो में 87 जिलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे। हैरान करने वाली बात ये है कि वेस गुडमैन अक्सर समलैंगिकों के खिलाफ बोलते नजर आते थे। उन्होंने एक महिला से शादी की है लेकिन एक पुरुष कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध करते पकड़े जाना वेस गुडमैन पर सवाल खड़े करता है। वेस गुडमैन ने कई बार समलैंगिकों के खिलाफ बयान बाजी भी की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेस गुडमैन को अपने पुरुष कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध बनाते देखने वाले ने इसकी शिकायत ओहियो हाउस चीफ स्टाफ माइक डिटो से की थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए माइक डिटो ने हाउस स्पीकर क्लिफ रोजनबर्गर से इस बारे में बात की जिसके बाज रोजनबर्गर और गुडमैन की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद वेस गुडमैन ने इस्तीफा दे दिया।

Next Story