राष्ट्रीय

गजब! इस शख्स ने पुलिस के कुत्ते को काटा..., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Vikas Kumar
25 Jan 2018 8:30 AM GMT
गजब! इस शख्स ने पुलिस के कुत्ते को काटा..., वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
x
जिस वजह से इस शख्स ने कुत्ते को काटा वह वजह भी हैरान करने वाली है। इस शख्स ने कुत्ते को ही काट लिया...

नई दिल्ली : किसी इंसान को कुत्ते ने काट लिया ये खबरें आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन अमेरिका में एक शख्स ने कुत्ते को ही काट लिया। और जिस वजह से उस शख्स ने कुत्ते को काटा वह वजह भी हैरान करने वाली है।

दरअसल, अमेरिका से एक अजीब मामला सामने आया है। न्यू हैम्पशायर में एक शख्स ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस के कुत्ते को काट लिया। इस शख्स ने सप्ताहांत में गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़ों के ढेर के नीचे छुपने का प्रयास किया। इसके बाद में उसने इसी प्रयास में पुलिस के कुत्ते का गला पकड़ लाया और उसके सिर पर काट लिया।

पुलिस ने बताया कि ये घटना रविवार की है। एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बॉस्कावेन स्थित एक मकान पर पहुंची थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां 2 लोग मौजूद थे जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।

जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करना चाहा तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया और इसी दौरान अचानक उनमें से एक शख्स ने पुलिस की टीम के साथ आई डॉगी K9 वेडा को काट लिया। जैसे ही उसने वेडा को काटा तो वेडा ने भी पलटकर उस शख्स को काट लिया।

हालांकि अभी उस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस ने उस शख्स पर गिरफ्तारी से बचने और पुलिस के कुत्ते को काटने का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:

गजब: वीडियो में देखिए सांप और इंसान का Kiss और फिर...

VIDEO: समुद्र से बाहर निकला ऐसा भयानक जीव, देखने वालों के उड़े होश, रिसर्चर्स भी हैरान

वीडियो : जब हाईवे पर चलती कार के शीशे पर चढ़ा जहरीला सांप, देखकर कांप जाएगी रूह

उड़ते प्लेन में यात्री खोलने लगा Exit गेट, अटेंडेंट ने सिर पर फोड़ी बोतल, फिर...

वीडियो : जब हाईवे पर चलती कार के शीशे पर चढ़ा जहरीला सांप, देखकर कांप जाएगी रूह

VIDEO: स्कूल फंक्शन में एक बच्चा बना था राम, जब आया शेर तो देखिए बच्चे की क्या हुई हालत

देखें VIDEO: हेलमेट के अंदर छिपा बैठा था जहरीला सांप, देखते ही सबके उड़े होश

पोर्न स्टार संग बनाई फिल्म, विरोध करने पहुंचे लोगों की राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी हड्डियां, वीडियो वायरल

Next Story