राष्ट्रीय

दुनिया की सबसे अमीर महिला का हुआ निधन, जानिए उनकी खास बातें

Vikas Kumar
24 Sep 2017 10:51 AM GMT
दुनिया की सबसे अमीर महिला का हुआ निधन, जानिए उनकी खास बातें
x

नई दिल्ली : दुनिया की सबसे अमीर महिला और लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। आपको बता दें वह फ्रांस की ब्‍यूटी और कॉस्‍टमेटिक प्रोडक्‍ट्स बनाने वाली कंपनी L'Oreal की उत्‍तराधिकारी थीं।

लॉरियल की वारिस लिलियन बेटनकोर्ट एक समय दुनिया की सबसे अमीर महिला रह चुकी थीं। साल 2017 में उनकी कुल संपत्ति 39.5 अरब डॉलर आंकी गई थी। फोर्ब्‍स मैग्‍जीन ने 2017 में उन्‍हें दुनिया के सबसे अमीर 20 लोगों की सूची में 14वें नंबर पर रखा था।

लिलियन बेटनकोर्ट के परिवार ने ही फेमस कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की स्थापना की थी। लिलियन बेटनकोर्ट की बेटी ने उनके निधन की न्यूज की पुष्टि की। उन्होंने बीती रात अपने घर में ही आखिरी सांस ली।

लिलियन बेटनकोर्ट का जन्‍म पेरिस में हुआ था और उन्‍होंने 15 वर्ष की उम्र में अपने पिता की कंपनी लॉरियल में काम करना शुरू किया था। तब वह कॉस्‍मेटिक्‍स का मिश्रण बनाने तथा शैम्‍पू की बोतलों पर लेबल चिपकाने जैसा काम करती थीं। उन्‍होंने फ्रांस के राजनेता आंद्रे बेटनकोर्ट से 1950 में विवाह किया और 1957 में पिता के निधन के बाद वह कंपनी की उत्‍तराधिकारी बन गईं। अपनी मेहनत और सूझबूझ से उन्‍होंने कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाया।

Next Story