- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू कश्मीर
- /
- सीजफायर उल्लंघन पर...
सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना ने तबाह की तीन पाक पोस्ट, एक पाकिस्तानी जवान भी मारा गया
कश्मीर पर पाकिस्तान की बौखलाहट अब सीजफायर उल्लंघन की सनक में बदलती जा रही है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में उसकी ओर से लगातार संघर्ष विराम तोड़ भारी गोलाबारी की जा रही है. गुरुवार को भी उसने कुछ ऐसा ही किया. यह तब है जब बुधवार देर रात सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की तीन पोस्ट तबाह हो गई. भारतीय सेना की गोलबारी में पाकिस्तानी सेना के एक जवान के भी मारे जाने की सूचना है, जबकि सात सैनिक घायल बताए जाते हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से बीते कई दिनों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग की जा रही है.
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पाक सैनिक हलाक
प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर मसले पर बौखलाए पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में लगातार भारतीय सेना को निशाना बनाते हुए फायरिंग की जा रही है. गुरुवार को भी भारतीय सेना ने संघर्ष विराम के उल्लंघन पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया. यह तब है, जब बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के चिरकुट सेक्टर के बरोह इलाके में पाकिस्तान की तीन पोस्टों को तबाह कर दिया था. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एक सैनिक की मौत हो गई जबकि सात सैनिक घायल हो गए.
बीते कई दिनों से जारी है पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी
बताया जाता है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पोस्ट के साथ बरोह सेक्टर में गोला बारूद रखने वाली पोस्ट को भी तबाह कर दिया है. गौरतलब है कि इसी इलाके से पाकिस्तानी सेना पिछले 3 दिनों से लगातार भारतीय सेना की चौकियों पर गोले दाग रही थी. कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खाने के बाद वजीर-ए-आजम इमरान खान जम्मू-कश्मीर में खून-खराबे की धमकी दे चुके हैं. उसके बाद से ही पाकिस्तान सेना ने सीजफायर के उल्लंघन की गतिविधियां बढ़ा दी है.