जम्मू कश्मीर

कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए, सत्यपाल मलिक अब जम्मू-कश्मीर तो लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल नियुक्त

Arun Mishra
21 Aug 2018 1:34 PM GMT
कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए, सत्यपाल मलिक अब जम्मू-कश्मीर तो लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल नियुक्त
x
लालजी टंडन और सत्यपाल मलिक
बिहार के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक अब जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल होंगें.

नई दिल्ली : बिहार के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक अब जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल होंगें. वहीं लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया.

सत्यदेव नारायण आर्या हरियाणा के राज्यपाल बनाये गए तो कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा से त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. गंगा प्रसाद सिक्किम के राज्यपाल बनाये गए. तथागत रॉय त्रिपुरा से मेघालय के राज्यपाल बनाये गए. बेबी रानी मौर्या उत्तराखंड की राज्यपाल बनाईं गईं.

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा रिटायर हो चुके हैं. इससे पहले खबर थी कि एनएन वोहरा का कार्यकाल फिर से बढ़ाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

सत्यपाल मलिक ने राजनीति में आने से पहले एलएलबी की पढ़ाई की थी। वे साल 1989 में जनता दल की ओर से अलीगढ़ से लोकसभा सांसद बने। साल 1996 में वे समाजवादी पार्टी की ओर से अलीगढ़ से खड़े हुए थे लेकिन जीत नहीं पाए। वे मेरठ कॉलेज के एलुमनी भी रह चुके हैं। बीजेपी के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।


Next Story