- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
रेलवे स्टेशन से 3 साल की बच्ची को चुराकर किया रेप, रोने पर काट दिया सिर, पांचवें दिन मिली सिर कटी लाश
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में फिर मासूम बच्ची के साथ अमानवीय घटना ने शर्मसार कर दिया है. टाटानगर स्टेशन से गायब तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी. बच्ची के गायब होने के पांचवें दिन मंगलवार रात 9 बजे रामधीन बगान से उसकी सिर कटी नग्न लाश बरामद की गयी.
रामाधीन बगान एरिया में तार कंपनी की बाउंड्रीवाल के समीप झाड़ी के अंदर से लाश मिलने के बाद बस्ती में सनसनी फैल गयी. गौरतलब है कि 26 जुलाई की रात टाटानगर स्टेशन से बच्ची का अपहरण किया गया था. मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ टाटा रेल थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
रेल पुलिस ने स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक दिन पूर्व सोमवार रात रामाधीन बगान के रिंकू साहू, फिर काशीडीह रोड नंबर एक के कैलाश कुमार को गिरफ्तार किया. रेल पुलिस ने बच्ची के शव को एमजीएम भेज दिया, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा.
पहले गुमराह किया, सख्ती के बाद स्वीकारा जुर्म
हालांकि दोनों आरोपी अलग-अलग कहानी बताकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे. लेकिन सख्ती करने पर रिंकू साहू और उसका साथी कैलाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. रिंकू की निशानदेही पर रेल पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस सिर की बरामदगी की कोशिश कर रही है.
मॉब लिंचिंग होने से बचे दोनों आरोपी
लाश मिलने के बाद रामाधीन बगान बस्ती के सैकड़ों लोग जुट गये. वहां रेल पुलिस मुख्य अभियुक्त रिंकू साहू को लेकर पहुंची थी. बच्ची की लाश देखकर लोग उग्र हो गये और पुलिस की गाड़ी में बैठे रिंकू को उतारकर मारना चाहा. लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर रखा था. इस बीच रेल पुलिस अभियुक्त को लेकर वहां से निकल गयी.