रांची

कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव बने

Special Coverage News
26 Aug 2019 4:55 PM GMT
कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव बने
x
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने झारखंड इकाई के नए प्रमुख के रूप में रामेश्वर उरांव की नियुक्ति की है. कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव को झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त करते ह्युए राज्य में पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात की है. पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उरांव को अध्यक्ष और पांच नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान की है

कमलेश महतो कमलेश, इरफान अंसारी, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा और संजय पासवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. झारखंड के अध्यक्ष ने राहुल गाँधी की अध्यक्षता के दौरान ही इस्तीफा दे दिया था. तब से लेकर अब तक अध्यक्ष पद खाली चल रहा था.

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story