रांची

झारखंड: आधी रात घर में घुसकर जवान ने किया महिला से रेप, चुनाव ड्यूटी पर आया था जवान

Special Coverage News
7 Dec 2019 6:35 AM GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर
x
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में मतदान के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित कराने आए जवान पर एक आदिवासी महिला के साथ रेप का आरोप लगा है. पीड़िता ने कहा कि आरोपी जवान ने गांव के ही एक शख्स के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया है. पश्चिमी सिंहभूम में आज कड़ी सुरक्षा के बीच में मतदान हो रहा है.

महिला के जिस्म को काट डाला

ये शर्मनाक घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र का है. यहां आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आए जवान ने एक आदिवासी महिला के साथ घर में घुसकर रेप किया. आरोपी ने महिला को मारा और उसके जिस्म को दांत से काट डाला. आरोपी जवान ने इस घटना को गांव के ही एक शख्स के साथ मिलकर अंजाम दिया. इस घटना के बाद आरोपी जवान और दूसरे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आधी रात को घुसा आरोपी

झारखंड की ये घटना बुधवार रात 11 बजे की है. आरोपी जवान राजेंद्र सिंह मीणा और गांव का ही एक युवक कुलवंत महतो शराब पीकर पीड़ित आदिवासी महिला के घर में जबरन घुस गए. उसके बाद महिला का मुंह दबाकर उसे पास की झाड़ी में ले गए. इसके बाद दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. जब उसने विरोध किया तो दोनों ने महिला की पिटाई की. पिटाई से महिला का मुंह सूज गया है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

गुरुवार सुबह महिला ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के साथ सोनुआ थाना जाकर महिला ने आरोपी पुलिस जवान राजेंद्र सिंह मीणा और कुलवंत महतो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. सोनुआ थाना की पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी जवान और युवक के साथ महिला का भी मेडिकल कराया है. पुलिस ने घटनास्थल से भी सबूत इकट्ठे किए. जांच के बाद सोनुआ थाना की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों पर बलात्कार का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story